Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3099429

दिनदहाड़े मर्डर से दहला मंदसौर, सरेआम चाकू मारकर भाजपा नेता की पत्नी की हत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी

BJP Councillor Wife Killed In Mandsaur: मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में दिनदहाड़े नगर पालिका के भाजपा पार्षद शाहीद मेव की पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. भाजपा नेता की पत्नी की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. रुबीना और शाहिद की शादी को छह महीने हुई थी.

 

दिनदहाड़े मर्डर से दहला मंदसौर, सरेआम चाकू मारकर भाजपा नेता की पत्नी की हत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी

BJP Councillor Wife Killed: मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अभिनंदन क्षेत्र में एक महिला की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान रुबिना के रूप में हुई है, जो नगर पालिका के भाजपा पार्षद  शाहीद मेव की पत्नी बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर 15 के पार्षद शाहिद मेव की पत्नी शाम करीब 5:30 बजे अभिनंदन इलाके में थीं. उस समय वह ऑटो-रिक्शा से घर जा रही थीं. तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए. उनमें से एक ने अचानक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए.

सौतेले बेटे ने की हत्या 
एसपी विनोद मीणा ने बताया कि रुबीना की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. बताया जा रहा है कि, हत्या रुबीना के सौतेले बेटे साहिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है. साहिल शाहिद की दूसरी पत्नी का बेटा है. साहिल और उसके दोस्त की तलाश जारी है. रुबीना और शाहिद की शादी को पांच-छह महीने हुई थी. शादी के बाद से ही घर में झगड़े हो रहे थे. इन झगड़ों के बाद शाहिद ने अभिनंदन  क्षेत्र में रुबीना के लिए एक अलग घर किराए पर लिया था. मृतका शाहिद की चौथी पत्नी थी और रुबीना शाहिद की तीसरी पत्नी है.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: पहचान छिपाकर यासिन ने प्रेम जाल में फंसाया, सात फेरों से पहले खुला राज, धर्म परिवर्तन न करने पर बंधक बनाकर किया प्रताड़ित

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

TAGS

Trending news