Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3096733

MP के इन जिलों में जमकर हुई बारिश, यहां ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, किसान परेशान

Rain in MP: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार के दिन बारिश और ओलावृष्टि का दौर सुबह से ही जारी है. जबकि कई जिलों में बारिश के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि

Hailstorms in MP: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जहां मंगलवार को सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि मंदसौर जिले में आज फिर भारी ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हुई है. इसके अलावा ग्वालियर चंबल संभाग में भी सुबह से ही अच्छी बारिश हुई है, जिससे यहां भी फसलों को नुकसान पहुंचा है. बारिश की वजह से ठंड और कोहरे का असर भी बढ़ा हुआ है. कई जिलों में ओलावृष्टि की वजह से फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई है, जिसके चलते मुआवजे की मांग भी उठने लगी है. 

मंदसौर में ओलावृष्टि 

मंदसौर जिला बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है, यहां मंगलवार के दिन भी सबसे ज्यादा बारिश और ओलावृष्टि हुई है, सुबह से ही ओलावृष्टि के चलते कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मंदसौर जिले के अलग-अलग इलाकों में कई किसानों को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है, ऐसे में 5 से 7 दिनों के भीतर मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है. मंदसौर में बीते 1 हफ्ते में बारिश का दौर जारी है रहा है, जिससे यहां ठंड का असर भी बढ़ गया है, वहीं कोहरे के चलते भी लोग परेशान नजर आ रहे है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः MP के 3 जिलों को खुशखबरी, फसलों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी, बांध का काम शुरू

8 जिलों में बारिश 

इसके अलावा मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. छतरपुर, राजगढ़ , आगर-मालवा, भोपाल, भिंड, गुना और मंदसौर जिले में बारिश हुई है. जबकि रायसेन जिले में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि यहां ओस जमी हुई नजर आई, भोपाल से लेकर ग्वालियर तक तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिसके चलते ठंड का असर भी बढ़ गया है. वहीं शिवपुरी जिले में भी बिजली गिरी है. 

मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राज्य के की जिलों में आने वाले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. रीवा, सतना, गुना, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, धार, राजगढ़, श्योपुर, रतलाम, टीकमगढ़, मंडला और छतरपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि यहां बारिश का दौर आने वाले 24 घंटे के लिए जारी रह सकता है, जबकि कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ेंः MP में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, CM मोहन यादव ने बजट से पहले ही दे दिया संकेत!

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news