Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3167992

MP के राज्यसभा सांसद ने तमिलनाडु चुनाव में किया नामांकन, किस सीट से लड़ रहे चुनाव ?

L Murugan Tamilnadu Election: एमपी के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है. उन्होंने अविनाशी विधानसभा सीट से सोमवार के दिन नामांकन किया है.

एल मुरुगन ने किया नामांकन
एल मुरुगन ने किया नामांकन

MP News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. भाजपा ने उन्हें अविनाशी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. जहां सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन जमा कर दिया है. एल. मुरुगन के प्रचार में मध्य प्रदेश भाजपा के नेता भी जल्द ही जुटने वाले हैं. बीजेपी इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी का राज्य की एआईएडीएमके से गठबंधन है. ऐसे में बीजेपी 27 सीटों पर अपने कुछ प्रमुख नेताओं को चुनाव लड़ा रही है. 

एमपी से राज्यसभा सांसद हैं एल. मुरुगन

मोदी सरकार में मंत्री एल. मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. वह 2024 में एमपी से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे. वह लगातार दूसरी बार मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. हालांकि इस बार पार्टी ने उन्हें तमिलनाडू की अविनाशी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में उनके प्रचार में एमपी बीजेपी के नेता जुट भी सकते हैं. इससे पहले भी वह दो बार 2021  और 2024 में अपने गृह राज्य से चुनाव लड़ चुके हैं. जबकि अब उन्हें तीसरी बार पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतारा है. मुरुगन तमिलनाडू में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं और वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

एल मुरुगन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. जबकि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं. उन्होंने 15 सालों से तक तमिलनाडू हाई कोर्ट में वकालत की है. जहां वह भाजपा से जुड़े मामलों की प्रतिनिधित्व करते थे. 2017 से 2020 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था. जबकि 2020 में उन्हें तमिलनाडू में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. 2021 में उन्हें मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था. जबकि अभी भी वह मोदी सरकार में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

एमपी के दो राज्यसभा सांसद लड़ रहे चुनाव 

खास बात यह है कि इस बार एमपी के दो राज्यसभा सांसद दक्षिण भारत में हो रहे विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. संयोग से दोनों ही नेता मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी हैं. जिसमें एल मुरुगन तमिलनाडू की अविनाशी सीट से चुनाव मैदान में हैं. जबकि जॉर्ज कुरियन केरल की कांजीरपल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है. वह भी एमपी से राज्यसभा सांसद हैं. जॉर्ज कुरियन मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः MP के 17 जिलों में बनेंगे BJP के नए कार्यालय, जानिए कहां-कहां हो रहा है निर्माण 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड! 

TAGS

Trending news