Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3169782
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosये हैं टॉप आदिवासी महिला नेता, जिनका एमपी की राजनीति में रहता है दबदबा, जानिए इनके नाम और रसूख
photoDetails1mpcg

ये हैं टॉप आदिवासी महिला नेता, जिनका एमपी की राजनीति में रहता है दबदबा, जानिए इनके नाम और रसूख

Top Tribal Women Leader in MP: मध्य प्रदेश की राजनीति में जब भी बातचीत होती है, तब हमेशा किसी ने किसी बड़े नेता की जरूर होती है. क्या आप जानते हैं, कि मध्य प्रदेश की टॉप पांच आदिवासी महिला नेता कौन है. जिनका एमपी की राजनीति में दबदबा बना हुआ है. इतना ही नहीं इन नेताओं ने न केवल राजनीति, बल्कि शिक्षा और सामाजिक सुधारों के जरिए आदिवासी समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है. आइए आज हम इन आदिवासी महिला नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं.

MP Most Powerful Tribal Women Leader

1/7
MP Most Powerful Tribal Women Leader

मध्य प्रदेश में कई बड़े-बड़े नेता हैं, जहां एमपी की राजनीति में बड़ा दबदबा बना रहता है. आइए आज हम आपको मध्य प्रदेश की टॉप पांच आदिवासी महिला नेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. 

 

सावित्री ठाकुर

2/7
सावित्री ठाकुर

सबसे पहले सावित्री ठाकुर का नाम आता है. वे धार-मऊ लोकसभा सीट से सांसद है. वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं. सावित्री ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी की एक मजबूत आदिवासी महिला नेता मानी जाती है.

संपतिया उइके

3/7
संपतिया उइके

इसके बाद संपतिया उइके का नाम आता है, जो कि एक आदिवासी महिला नेता है. उइके बीजेपी पार्टी की एक सीनियर महिला नेता के रूप में जानी जाती है. फिलहाल, मध्य प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री है. वे एमपी की मंडला से विधायक हैं. 

 

रंजना बघेल

4/7
रंजना बघेल

आदिवासी महिला नेता में रंजना बघेल का भी नाम सामने आता है. पहले एमपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं. रंजना बघेल धार जिले की मनावर विधानसभा सीट से कई बार विधायक चुनी गई हैं. रंजना बघेल बीजेपी की सीनियर महिला नेता हैं. 

 

हिना लिखीराम कांवरे

5/7
हिना लिखीराम कांवरे

कांग्रेस की जानी मानी महिला नेता हिना लिखीराम कांवरे एक आदिवासी महिला नेता के रूप में जानी जाती हैं. हिना मध्य प्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. उन्होंने पहली बार 2013 में लांजी विधानसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी. 

 

निर्मला भूरिया

6/7
निर्मला भूरिया

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री निर्मला भूरिया एक आदिवासी महिला का बड़ा चेहरा माना जाता है. झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुनी गई हैं. वे बीजेपी की सीनियर नेता मानी जाती है.

जमुना देवी

7/7
जमुना देवी

आदिवासी महिला नेताओं में जमुना देवी का भी नाम शामिल है. साल 2002 में पहली बार विपक्ष की नेता बनी, उसके बाद उन्हें 2009 में भी नेता प्रतिपक्ष बनाया गया. कांग्रेस की दिग्विजय सरकार में प्रदेश की उप-मुख्यमंत्री और उससे पहले मोतीलाल वोरा की सरकार में मंत्री पद पर रहीं.