Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3170588

MP में सहकारी बैंकों में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, अमित शाह से मिलेगी हरी झंडी, तैयारियां तेज

MP Politics News: मध्य प्रदेश में जल्द ही सहकारिता बैंकों में भी राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली है. बताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

एमपी में सहकारिता विभाग में होगी राजनीतिक नियुक्तियां
एमपी में सहकारिता विभाग में होगी राजनीतिक नियुक्तियां

Sahkarita Vibhag Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में अब सहकारिता बैंकों में भी राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारियां चल रही हैं. बताया जा रहा है कि सहकारी बैंकों के चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियां की जाएगी. क्योंकि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसके बाद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारियां तेज होती दिख रही हैं. क्योंकि सहकारिता विभाग में लंबे समय से नियुक्तियां अटकी हुई हैं. जिन्हें अब समय से पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है. 

एमपी बनेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष 

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अपेक्स बैंक सभी जिलों के सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएगी. इसके अलावा संचालक मंडल और अन्य समितियों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां जल्द होगी. अमित शाह की सलाह पर पहले सहकारी संस्थानों पदाधिकारियों की नियुक्तियां होगी और उसके बाद चुनाव होंगे. इसके लिए बीजेपी संगठन भी एक्टिव हो गया है. भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की भी सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से इस मुद्दे पर बातचीत हो चुकी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

सहकारिता पर फोकस 

राज्य सरकार सहकारिता विभाग के ढांचे को मजबूत करने की तैयारियों में जुटा है. मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग अहम माना जाता है. क्योंकि यह ग्रामीण हिस्सों में किसानों के बीच सबसे अहम रोल निभाता है. यही वजह है कि अब राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए भाजपा सरकार सहकारिता विभाग में भी मजबूती लाने की तैयारी में है. सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी अमित शाह संभाल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह से हरी झंडी मिलने के बाद ही राजनीतिक नियुक्तियां होगी. 

एमपी में निगम मंडलों में होगी नियुक्तियां 

मध्य प्रदेश में निगम मंडलों में भी राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारियां चल रही हैं. निगम मंडलों के साथ-साथ सहकारी विभाग में भी राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि पंचायत और निकाय चुनावों पर भी फोकस किया जा रहा है. सहकारिता क्षेत्र में ये नियुक्तियां चुनावी समीकरणों में अहम हो सकती हैं. इसलिए पार्टियां अभी से तैयारियों में जुटी हैं. 

ये भी पढ़ेंः राजेंद्र भारती मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बढ़ाई सुनवाई की तारीख, 60 दिन का है समय 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news