Budget 2026: बजट के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासत जमकर देखी जा रही है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पलटवार किया है.
Trending Photos
)
MP Politics News: बजट आने के बाद मध्य प्रदेश में सियासी रस्साकशी देखने को मिल रही है. बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने नजर आ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट को लेकर कहा कि इसमें मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला है, मध्य प्रदेश में सब जानते है केंद्रीय कर में कटौती की गई है, जिससे एमपी को कुछ नहीं मिला है. उमंग सिंघार के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री और राज्य के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बजट में सबका ध्यान रखा गया है, जिसमें मध्य प्रदेश को भी फायदा मिलने वाला है.
उमंग सिंघार ने लगा आरोप
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट पेश होने के दूसरे दिन बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा 'मध्य प्रदेश में सब जानते है केंद्रीय कर में कटौती की गई है, बीजेपी मध्य प्रदेश को मायका बताती है, लेकिन ससुराल वाले मायके वालों को भूल गए. प्रदेश ने 29 सांसद दिए लेकिन मध्य प्रदेश के साथ साथ सांसदो से भी भेदभाव किया गया है. जब बजट देने की बात आती है तो सिंगल इंजन सरकार बन जाते हैं, एक व्यापारी के लिए सेमिकंडक्टर योजना लाई जा रही है. लेकिन आदिवासी दलित परियोजनों में पैसा कम कर दिया गया है. जल जीवन मिशन में कटौती कर दी गई.'
ये भी पढ़ेंः MP के टीकमगढ़, अशोकनगर, मंदसौर में बेमौसम बारिश, फसलें खराब, इन जिलों में अलर्ट
वहीं उमंग सिंघार ने कुंभ को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं होने पर कहा कि सरकार हिंदू धर्म को लेकर बड़ी बड़ी बातें करते हैं. लेकिन सिंहस्थ को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया. सिंहस्थ को लेकर राज्य सरकार ने 20 हजार करोड मांगे थे, लेकिन नहीं मिला है. वहीं केंद्रीय बजट पर बीजेपी के जनसंपर्क के अभियान को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि 365 दिन बीजेपी कैंपेन चलाए, हर वर्ग के पास जाकर झूठी बातें करें. लेकिन हमने बजट सत्र के लिए पूरी तैयारी कर ली है, हम सदन हर कमजोरी को उठाएंगे.
जगदीश देवड़ा का पलटवार
उमंग सिंघार के आरोपों पर जगदीश देवड़ा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है. पूरे देश और हर वर्ग के लिए बजट में सरकार ने कदम उठाए हैं. कैंसर, गंभीर बीमारियों का इलाज सस्ता कराया गया है. यह जनता का बजट है, 2047 का लक्ष्य लेकर सरकार चल रही है. कांग्रेस बिहार में साफ हो गई है, बंगाल में भी होगी, कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है. इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट बढ़ाया गया है, इससे रोजगार मिलेगा. यह सारे काम कांग्रेस को क्यों नहीं दिख रहे हैं, जिला अस्पतालों को अपडेट कराया जाएगा, सारे विभागों के बजट को बढ़ाया गया है. इस सबका लाभ मध्य प्रदेश को भी दिया जाएगा. राज्यों को कहीं कटौती, कहीं बढ़ोतरी स्थिति को देखकर होती है, मध्य प्रदेश सरकार का बजट भी सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः एक्शन मोड में MP कांग्रेस, 18 जिलों में महासचिव और 14 प्रकोष्ठ अध्यक्षों की घोषणा
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!