Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2681631

यहां अंतिम संस्कार पर चलती है गोली, फायरिंग करते समय फिसल गए 'सरंपच जी', हो गई वारदात, मचा हड़कंप

mp news-अलीराजपुर में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली के छर्रे लगने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल से इंदौर के एमवाय अस्पातल में भर्ती कराया गया है. 

 

यहां अंतिम संस्कार पर चलती है गोली, फायरिंग करते समय फिसल गए 'सरंपच जी', हो गई वारदात, मचा हड़कंप

alirajpur firing incident-भारत में अलग-अलग हिस्सों में अंतिम संस्कार करने के तौर-तरीके अलग-अलग हैं. हर जगह किसी की मौत के बाद शव को अंतिम संस्करा के लिए मुक्तिधाम लेकर जाया जाता है, जिसमें कई लोग ढोल-बाजे के साथ बुजुर्गों की शव यात्रा निकालते हैं. लेकिन मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में बड़ा ही अजीब सा रिवाज है, यहां अंतिम संस्कार के दौरान फायरिंग की जाती है. 

लेकिन यहां अंतिम संस्कार के दौरान की गई फायरिंग में 8 लोग घायल हो गए, गोली गांव के सरपंच ने चलाई थी. 

क्या है मामला
यह हैरान कर देने वाला मामला अलीराजपुर के लोडनी गांव का है. यहां शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई, जिसमें गोली के छर्रे लगने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगों को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया है. घायल लोगों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है. 

Add Zee News as a Preferred Source

फायरिंग की है प्रथा
सोंडवा पुलिस के अनुसार, गांव में आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार के समय बंदूक चलाने की प्रथा है. इस पंरपार के तहत गांव के सरपंच नान सिंह बंदूक गोली चलाने के लिए बंदूक लोड कर रहा था, तभी अचानक सरपंच से जमीन पर बंदूक चल गई. जिससे अंतिम यात्रा में शामिल 8 लोगों को छर्रे लग गए. 

इंदौर किया रेफर 
घटना के बाद सभी घायलों को उमराली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा होने से घायलों को बाइक और अन्य साधनों से जिला अस्पताल भेजा गया. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 7 लोगों को इंदौर रेफर किया गया. वहीं घटना में 9 साल के बच्चे को पैर में छर्रा लगा, जिसका परिजन इलाज कराकर घर ले गए. 

सरपंच के खिलाफ केस दर्ज 
गांव के सरपंच नान सिंह के खिलाफ धारा 110 के तहत कार्रवाई की गई है. वहीं घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक मुकेश पटेल, बीजपी जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश और एएसपी प्रदीप पटेल जिला अस्पताल पहुंचे. बीजेपी जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उमराली स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल जाना पड़ा. दो से ढाई घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें इस हालत में इंदौर रेफर किया गया. 

यह भी पढ़े-"3 दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा", मंत्री विजय शाह को जान से मारने की खुलेआम धमकी; बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news