Train Cancelled: इंफ्रास्ट्रक्टर कार्यों के चलते भोपाल से चलने और गुजरने वाली 8 ट्रेनों के फेरे रद्द कर दिए गए हैं. गोंदिया में ट्रैक सुधार और कनकपुरा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
Trending Photos
)
Train Cancelled: रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्टर विकास कार्यों का असर अब यात्रियों पर भी पड़ने लगा है. भोपाल से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली 8 प्रमुख ट्रेनों के नियम फेरे रद्द कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जानकारी के मुताबिक नागापुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार कार्य चल रहा है. वहीं जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम जारी है. इन जरूरी कार्यों के चलते रेलवे ने सुरक्षा और संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.
ट्रेनौं के रद्द होने से खासतौर पर उन यात्रियों को दिक्कत होगी, जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखे थे. जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों के अचानक रद्द होने से 15000 से ज्यादा यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है. किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का मौजूदा स्टेटस जरूर देख लें.
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
ये भी पढ़ें : रेल यात्रियों को जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ में 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल, यात्रा में होगी आसानी
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटे