दिग्विजय सिंह ने किया Fake Tweet, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने Twitter सीईओ को लिखा खत
Advertisement

दिग्विजय सिंह ने किया Fake Tweet, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने Twitter सीईओ को लिखा खत

दिग्विजय सिंह के फेक ट्वीट पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

दिग्विजय सिंह ने किया Fake Tweet, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने Twitter सीईओ को लिखा खत

भोपाल: खरगोन हिंसा मामले को लेकर दिग्विजय के फेक ट्वीट ने प्रदेश की राजनीति गर्मा दी है. दिग्विजय ने बिहार की एक फोटो ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे वो जिस भी धर्म के हों, सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा?  अब जब ये पोस्ट की गई फोटो गलत निकली तो बीजेपी हमलावर हो गई. प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कि दिग्विजय सिंह का टि्वटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग कर दी.

आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज होगा
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, दिग्विजय सिंह ने देश प्रदेश में अराजकता फैलाने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द की सुपारी ली है. बिहार की घटना को मध्य प्रदेश के खरगौन की बताकर ट्वीट किया. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के आरओबी को भी मेरे क्षेत्र का आरओबी बताया था.

दिग्विजय सिंह का ट्वीटर एकाउंट सस्पेंड हो 
विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का ट्वीटर एकाउंट भी सस्पेंड होना चाहिए. इसके लिए उन्होंने टि्वटर सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा कि दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए समाज में विघटन पैदा करते रहते हैं और धार्मिक उन्माद फैलाते हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news