)
madhya pradesh news-मध्यप्रदेश के खंडवा में धर्मांतरण कराने के लिए एक नाबालिग को जंजीरों से बांधने का मामला सामने आया है. नाबालिग ने जंजीर से जकड़े होने का वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई. नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसकी सगी मां और सौतेले पिता ने धर्म बदलने के लिए उसे मजबूर किया.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घर पहुंचकर नाबालिग के हाथ-पैरों में बंधी जंजीरें काटी और उसे थाने लेकर आए.
मां और सौतेले पिता पर केस दर्ज
नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मां और सोतेले पिता के खिलाफ धर्मांतरण का दबाव बनाने और नाबालिग को बंधक बनाने संबंधी धारा में मामला दर्ज किया है. नाबालिग ने बताया कि उसे सोमवार शाम से बंधक बनाया था. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह शहर के दादाजी वार्ड में रहता है और आठवीं तक पढ़ा लिखा है. उसके असली पिता का निधन 12 साल पहले हो गया था. 10 साल पहले उसकी मां ने रउफ शाह से शादी कर ली. रउफ की भी यह दूसरी शादी थी. शादी के मां ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था.
'मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे थे'
नाबालिग ने बताया कि मां और रऊफ मुझे दो-तीन बार धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बोल चुके हैं, लेकिन मैंने उनको मना कर दिया था. 2 मार्च को रउफ ने घर पर मां के द्वारा बुलाने की बात कही. घर आने पर मां और रउफ ने पैरों पर जंजीर बांध दी. थप्पड़ मारे और कमरे में बंद कर दिया. दोनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. साथ ही रोजा रखने के लिए धमकाया. मैंने मंगलवार सुबह सेठ को फोन किया जिसके यहां मैं मजदूरी करता हूं, उसे पूरी घटना बताई. सेठ अपने साथ एक पुलिसवाले को लेकर बताए हुए पते पर आए. उन्होंने मुझे जंजीर काटकर वहां से छुड़वाया.
मां बोली-झगड़ा करता है इसलिए बांधा
नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर उससे पूछतछ की उसने बताया कि बेटा नशे का आदी है और आए दिन झगड़ा करता है. एक दो बार पुलिस में रिपोर्ट भी हो चुकी है. वह पहले भी घर आता रहा है. इसलिए उसे जंजीर से बांधकर रखा था. अगर ऐसा कुछ होता तो उसे मोबाइल नहीं देते. फिलहाल पुलिस ने मां को जमानती नोटिस देकर छोड़ दिया है.
सौतेले पिता से बाद में होगी पूछताछ
थाना मोघट रोड टीआई धीरेश धारवाल का कहना है कि, पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी रऊफ मौके पर नहीं मिला. आरोपी महिला ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है और काम से बाहर गया है. पुलिस ने फोन कर उसे सूचना दी है. उसके खंडवा लौटने पर पूछताछ की जाएगी. फिलहाल पति-पत्नी दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!