MP Chunav 2023: इस जिले में 4 बार से भाजपा ही सर्वस्व, क्या दिग्विजय सिंह पार लगा पाएंगे कांग्रेस की नैया!
Advertisement

MP Chunav 2023: इस जिले में 4 बार से भाजपा ही सर्वस्व, क्या दिग्विजय सिंह पार लगा पाएंगे कांग्रेस की नैया!

मध्य प्रदेश का नीमच जिला वैसे तो अफीम के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन यह जिला भाजपा का गढ़ भी माना जाता है. यहां पिछले 4 चुनावों में भापजा ही सर्वोपरि पार्टी है. कांग्रेस को फिर से ऑक्सीजन देने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मिली है.

MP Chunav 2023: इस जिले में 4 बार से भाजपा ही सर्वस्व, क्या दिग्विजय सिंह पार लगा पाएंगे कांग्रेस की नैया!

MP Assembly Election 2023 Neemuch Seats: राजस्थान की सीमा से लगा मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र का नीमच जिला अफीम की खेती के लिए प्रसिद्ध है. जिले में मानसा, नीमच और जावद कुल 3 विधानसभा सीटें हैं. वर्तमान में तीनों पर भाजपा (BJP) का कब्जा है. कांग्रेस (Congress) को ऑक्सीजन देने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने हाल ही में यहां कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें की हैं.

नीमच में पिछले 4 विधानसभा चुनावों के आंकड़ों को देखें तो यहां सिर्फ भाजपा का कमल खिला है. 2003, 2008, 2013 और 2018 के चुनावों में भाजपा का ही बोलबाला रहा है. जावद सीट से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सरकार में विज्ञान मंत्री हैं. कांग्रेस यहां 2008 के बाद से एक भी सीट नहीं जीत सकी है. बहरहाल आगामी विधानसभा चुनाव में जनता किसे चुनती है वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल वर्तमान और अतीत के आंकड़ों पर नजर डालते हैं...

fallback

वर्तमान स्थिति
मानसा विधानसभा सीट से भाजपा के अनिरुद्ध मारो विधायक हैं, जिन्होंने 2018 में कांग्रेस के उमराओ सिंह शिवलाल को हराया था. नीमच सीट से भाजपा के दिलीप सिंह परिहार विधायक हैं, उन्होंने कांग्रेस के सत्य नारायण को हराया था. इसके अलावा जावद सीट से ओम प्रकाश सकलेचा विधायक हैं, जिन्होंने 2018 में राजकुमार अहीर को हराया था.     

fallback 

fallback

 

fallback

 

Trending news