Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3129371

आबकारी भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 12 छात्रों पर FIR, पलक झपकते ही हल कर दिया था पेपर!

Ratlam News-रतलाम में आयोजित 2024 की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, जो सितंबर 2025 में सम्पन्न हुई थी, उस पर सवाल उठ रहे हैं. परीक्षा परिणाम के दौरान उत्पन्न संशय के बाद 12 परीक्षार्थियों की विशेष जांच की गई. सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि इन परीक्षार्थियों ने बेहद कम समय में प्रश्नपत्र हल कर दिया, जिससे नकल की आशंका गहराई. सभी अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

 

आबकारी भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 12 छात्रों पर FIR, पलक झपकते ही हल कर दिया था पेपर!

MP Excise Recruitment Exam-मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024, जो सितंबर 2025 में आयोजित की गई थी, में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है. विशेष जांच के बाद खुलासा हुआ कि 12 अभ्यर्थियों में नकल की थी. इस मामले में 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी और नकल के गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

तेजी से हल किए थे प्रश्न
इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा परिणामों की समीक्षा की और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई. जांच में पाया गया कि रतलाम के रतलाम पब्लिक स्कूल केंद्र पर परीक्षा देने वाले 12 अभ्यर्थियों ने अविश्वसनीय तेजी दिखाई. जिस प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित था, उसे इन परीक्षार्थियों ने महज 15 से 30 मिनट में ही खत्म कर दिया था. 

पेपर हल कर बैठे रहे
हैरानी की बात यह है कि परीक्षा खत्म करने के बाद बाकी समय ये अभ्यर्थी शांति से अपनी जगह पर बैठे रहे. रिकॉर्डिंग की गहराई से जांच करने पर पता चला कि इन छात्रों ने गणित या तार्किक प्रश्नों को हल करने के लिए रफ वर्क भी नहीं किया और न ही कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई सामान्य हलचल दिखाई. 

Add Zee News as a Preferred Source

परीक्षा में 90 के पार पहुंचा स्कोर 
जांच में यह भी सामने आया कि ये सभी आरोपी पहले भी कई सरकारी परीक्षाओं में बैठ चुके हैं, लेकिन वहां इनका प्रदर्शन साधारण था और उन्हें 50 से ज्याद अंक नहीं मिले थे. वहीं इस बार आबकारी परीक्षा में इनके अंक अचानक 90 के पार पहुंच गए. अधिकारियों को आशंका है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है, जिसने कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सिस्टम में सेंधमारी की या रिमोट एक्सेस के जरिए पेपर हल करवाया. 

भोपाल में केस दर्ज, रतलाम ट्रांसफर
मामले की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में भोपाल के एमपी नगर थाने में शून्य पर मामला दर्ज किया गया था, जिसे अब जांच के लिए रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है. रतलाम पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर भोपाल भेजी है. मामले को लेकर सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया ने बताया कि जांच का केंद्र रतलाम पब्लिक स्कूल है. पुलिस यह पता लगा रही है कि परीक्षा केंद्र के स्टाफ या किसी बाहरी एजेंसी की इस धांधली में क्या भूमिका थी.पुलिस फिलहाल अभ्यर्थियों की जानकारी जुटा रही है और जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें-इस साल कितना रहेगा लहसुन का रेट, 2026 की शुरुआत में टूटे पुराने रिकॉर्ड, किसानों को बनाएगा एक बार में लखपति

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news