Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3005981
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosतान्या मित्तल जिस बोतल से पानी पीती हैं, कितनी है उसकी कीमत? लोग बोले- अमीरी हो तो ऐसी...
photoDetails1mpcg

तान्या मित्तल जिस बोतल से पानी पीती हैं, कितनी है उसकी कीमत? लोग बोले- अमीरी हो तो ऐसी...

Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए मशहूर तान्या मित्तल इन दिनों अपनी चांदी की पानी की बोतल को लेकर चर्चाओं में हैं. लोग यह जानकर हैरान हैं कि वह जिस पानी की बोतल का इस्तेमाल करती हैं वह कोई आम नहीं बल्कि शुद्ध चांदी की है और इसकी कीमत हज़ारों में है.तो आइए जानते हैं कि तान्या मित्तल की चांदी की बोतल की कीमत क्या है.

तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफ स्टाइल

1/6
तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफ स्टाइल

बिग बॉस के घर में सुर्खियां बटोर रही ग्वालियर की तान्या मित्तल अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल और महंगे शौक के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. आपने अक्सर उन्हें अपनी चांदी की बोतल के बारे में शेखी बघारते सुना होगा.

 

तान्या की चांदी की बोतल का खुलासा

2/6
तान्या की चांदी की बोतल का खुलासा

नेटिज़न्स और दर्शक यह देखकर हैरान हैं कि तान्या घर के अंदर भी एक खास चांदी की बोतल से पानी पीती हैं. अब, इस बोतल की चौंकाने वाली कीमत का खुलासा हुआ है, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए हैं.

 

84,699 है बोतल की कीमत

3/6
84,699 है बोतल की कीमत

एक  शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि यह बोतल शुद्ध चांदी से बनी है. इस खास पानी की बोतल की कीमत कथित तौर पर ₹84,699.00 बताई गई है. हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है.

 

Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal

4/6
Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal

तान्या अक्सर बिग बॉस में इस महंगी चांदी की बोतल के साथ नज़र आती हैं, जो उनके शाही रहन-सहन और महंगे स्वाद को उजागर करता है. हालांकि, उन्हें कई बार इस वजह से अक्सर ट्रोल भी किया जाता है.

 

Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal

5/6
Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal

चांदी की बोतल की कीमत का खुलासा होने के बाद से सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल की लाइफस्टाइल और उनके इस्तेमाल की चीज़ों को लेकर खूब चर्चा हो रही है. लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि अमीरी हो तो तान्या मित्तल जैसी.

 

नेटिज़न्स के बीच चर्चा का विषय

6/6
नेटिज़न्स के बीच चर्चा का विषय

बता दें कि तान्या अपनी दौलत का बखान बिग बॉस के घर में खूब करती हैं. अब इस बीच उनकी इतनी महंगी पानी की बोतल का इस्तेमाल उनके प्रशंसकों और नेटिज़न्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.