खरीदारों को बड़ी राहत! सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें 2 अगस्त के ताजा भाव

Written ByPooja
Published: Aug 02, 2026, 12:58 PM IST|Updated: Aug 02, 2026, 12:58 PM IST

Gold Silver Price Today: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये सुनाहरा मौका है. बीते दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद आज इसके दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं चांदी की कीमतों में भी पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. 2 अगस्त के ताजा भाव मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और उज्जैन के सर्राफा बाजारों में लागू कर दिए गए हैं. अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें.