आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को राहत, सोने के गिरे भाव, चांदी स्थिर; जानें 4 जुलाई के ताजा भाव

Written ByPooja
Published: Jul 04, 2026, 12:21 PM IST|Updated: Jul 04, 2026, 12:21 PM IST

Gold Silver Rate Toady: 3 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. जिससे ग्राहकों की चिंता बढ़ गई थी. हालांकि, आज बाजार खुलते ही खरीददारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई. आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज कि गई, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में सोने की खरीददारी की योजना बना रहे ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है. 4 जुलाई के ताजा भाव मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और उज्जैन के सर्राफा बाजारों में लागू कर दिए गए हैं. अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें.