Gold Silver Rate Today: मध्य प्रदेश में शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. हालांकि इन दिनों बाजारों में महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है. सराफा बाजारों में भी तेजी का दौर जारी है. मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों की बात करें तो सोने-चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं. मध्य प्रदेश के विभिन्न सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ये कीमतें रोजाना बदलती रहती हैं. आइए जानते हैं आज 16 नवंबर को सोने-चांदी के भाव में कितना बदलाव आया है, ताकि आपकी खरीदारी आसान हो सके.
)
मध्य प्रदेश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले हफ़्ते लगातार छह दिनों की तेजी के बाद आज कीमतें फिर स्थिर हो गई हैं. आइए आपको bankbazaar.com के अनुसार सोने-चांदी की ताज़ा कीमतें बताते हैं.
)
रविवार 16 नवंबर को मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव स्थिर हैं. बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹11,515 है और 15 नवंबर को भी इसकी कीमत ₹11,515 थी.
)
वहीं रविवार 16 नवंबर को 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,120 रुपये है, जो कल भी 92,120 रुपये थी. साथ ही 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,15,150 रुपये है, जो कल भी 1,12,350 रुपये थी. यानि कोई बदलाव नहीं हुआ.
)
बात करें 24 कैरेट सोने के दामों की तो इसके भी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 24 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत आज 12,091 रुपए है, जबकि 15 नवंबर को 12,091 रुपए थी.
)
24 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत भी स्थिर है. आज 96,728 रुपए है. और कल भी इसकी कीमत 96,728 रुपये थी. वहीं 10 ग्राम की कीमत 1,20,910 है और कल इसकी कीमत 1,20,910 रुपये थी.
)
चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज 16 नवंबर को एक ग्राम चांदी की कीमत ₹175 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹175 थी.
)
इसी तरह एक किलोग्राम चांदी कल वाले भाव पर ही बिक रही है. आज इसकी कीमत ₹175,000 है. और कल, 15 नवंबर को भी एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹175,000 प्रति किलोग्राम थी.
ट्रेन्डिंग फोटोज़