Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3097571
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosGold and Silver Rate Today: सोने की कीमतों ने पकड़ी रॉकेट जैसी रफ्तार, चांदी भी हुई बेकाबू, जानिए लेटेस्ट रेट
photoDetails1mpcg

Gold and Silver Rate Today: सोने की कीमतों ने पकड़ी रॉकेट जैसी रफ्तार, चांदी भी हुई बेकाबू, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today:  फरवरी महीने में मध्य प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. इसलिए, हम आपको सोने और चांदी की लेटेस्ट कीमतें बताने जा रहे हैं ताकि आप आसानी से बाजार में खरीदारी कर सकें.

 

सोना-चांदी के दाम

1/7
सोना-चांदी के दाम

4 फरवरी को मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव देखे गए हैं. बाजारों में नए रेट जारी किए गए हैं. अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपनी खरीदारी को आसान बनाने के लिए यहां लेटेस्ट कीमतें देख सकते हैं.

 

सोना हुआ महंगा

2/7
सोना हुआ महंगा

आज बुधवार को मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. Bankbazaar.com के अनुसार 22-कैरेट सोने का भाव आज प्रति ग्राम 14,765 रुपये है, जबकि 3 फरवरी को यह 13,960 रुपये था.

 

8-10 ग्राम सोने की कीमत

3/7
 8-10 ग्राम सोने की कीमत

इस बीच आज 8 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत ₹1,18,120 है, जबकि कल यह ₹1,11,680 थी. वहीं 10 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,47,650 है, जबकि कल यह ₹1,39,600 थी. यानि आज और कल में काफी बदलाव हुआ है.

 

24 कैरेट सोने की कीमत

4/7
24 कैरेट सोने की कीमत

24-कैरेट सोने की बात करें तो आज इसकी कीमत भी बढ़ गई है. 3 फरवरी को 24-कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत ₹14,658 थी, जो आज बढ़कर ₹15,503 हो गई है.

 

Gold Silver Rate Today

5/7
Gold Silver Rate Today

इसी तरह आज 24-कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत ₹1,24,024 है, जबकि कल यह ₹1,17,264 थी.वहीं 10 ग्राम की कीमत 1,55,030 रुपये है, जबकि कल इसकी कीमत 1,46,580 रुपये थी.

 

चांदी भी हुई महंगी

6/7
चांदी भी हुई महंगी

चांदी की बात करें तो बैंकबाजार के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, आज चांदी की कीमत बढ़ गई है. एक ग्राम चांदी की कीमत ₹320 है, जबकि कल यह ₹280 थी. इसी तरह एक किलोग्राम चांदी की कीमत अब ₹320,000 है, जबकि कल यह ₹280,000 थी.

 

सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव

7/7
सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया है, जिसमें तेज़ी से बढ़ोतरी और गिरावट दोनों देखने को मिली हैं. खासकर चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, लेकिन 30 जनवरी के बाद इसकी कीमत गिरने लगी.