MP Weather Today: इस साल सर्दी नवंबर महीने में रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई शहरों में पारा इतना लुढ़क गया है कि लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है. वहीं लोगों का कहना है कि इस साल सर्दी अभी से बहुत ज्यादा पड़ने लगी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर में पिछले 25 साल से सबसे ज्यादा ठंड इस साल पड़ रह है, तो भोपाल में बीती रात को पारा 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा है. इसके अलावा, एमपी के अन्य शहरों में भी पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ से एमपी का सबसे मशहूर और इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में अन्य शहरों के मुकाबले सर्दी कम पड़ रही है. आइए जानते हैं, कि प्रदेश के अंदर कहां पर कितनी सर्दी पड़ रही है. विस्तार से आपको समझाते हैं.
)
मौसम विभाग की मानें, तो मध्य प्रदेश में कई इलाकों में उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. इनमें ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर और भोपाल संभाग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. बता दें कि पचमढ़ी, एमपी के दक्षिणी हिस्से में है, जिसके चलते यहां पर सर्दी की रफ्तार धीमी पड़ी है.
)
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत के कई शहर ऐसे हैं, जहां पर रात का पारा भोपाल और इंदौर से भी अधिक है. पिछले दो दिनों उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तापमान 10 डिग्री, हिमाचल की राजधानी शिमला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा है. इसी वजह से मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा एकदम से लुढ़क गया है. इनमें इंदौर का 7.6 डिग्री, भोपाल का 8.2 डिग्री रहा है. यह रवैया पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है.
)
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में देखने को मिल रहा है. प्रदेश में सबसे ठंडी रातें राजगढ़ की बताई गई हैं. बात करें यहां के तापमान की तो यहां पर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबलरपुर में 9.9 डिग्री, ग्वालियर में 11.4 डिग्री और उज्जैन में 10.7 डिग्री रहा है.
)
इसके अलावा, अन्य शहरों उमरिया में 8.4 डिग्री, रीवा में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, बालाखंड के मलाजखंड में 9.8 डिग्री, मंडला में 10.1 डिग्री, बैतूल में 10.2 डिग्री और दतिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. बाकी शहरों में भी पारा धीरे-धीरे घट रहा है. वहीं हिल स्टेशन की बात करें, तो 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.
)
मौसम विभाग की मानें, तो मध्य प्रदेश के अंदर कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है. अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे की स्थिति है. इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में कोल्ड वेव का असर दिख रहा है.
)
मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. तापमान में अच्छी खासी गिरावट भी देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में देखा जा रहा है. क्योंकि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते पारा और भी लुढ़क रहा है.
)
कोल्ड डे तब होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री से अधिक गिर जाता है. वर्तमान में अनूपपुर और बालाघाट में ऐसा ही मौसम है. यहां दिन और रात के तापमान काफी लुढ़के हुए हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़