मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मंगलवार को मौसम विभाग ने 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और छतरपुर के लिए अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. बता दें कि राज्य में पिछले छह दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे औसत बारिश 7 इंच तक पहुंच गई है, जो सामान्य से सिर्फ़ 1% कम है. देवास में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. जानिए आज आपके यहां मौसम कैसा रहेगा.
1/6मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत से ही मानसून पूरे जोरों पर है. पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में औसत बारिश 7 इंच तक पहुंच गई है, जो सामान्य से सिर्फ 1 प्रतिशत कम है.
2/6मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी मानसून पश्चिमी मध्य प्रदेश में सबसे ज़्यादा एक्टिव है, जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग शामिल हैं. यहां सबसे ज्यादा बारिश देवास जिले में दर्ज की गई है. यहां कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब गईं.
3/6सोमवार को हुई बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई. मलाजखंड में सबसे कम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिवनी में 28 डिग्री, बैतूल में 28.2 डिग्री, पचमढ़ी में 28.6 डिग्री, खंडवा में 29.1 डिग्री, छिंदवाड़ा में 29.3 डिग्री और खरगोन में 29.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
4/6राज्य के पांच बड़े शहरों में सबसे कम तापमान जबलपुर में 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, इसके बाद भोपाल में 33.4 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, उज्जैन में 34 डिग्री और ग्वालियर में 36.7 डिग्री तापमान रहा.
5/6मौसम विभाग ने आज गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और छतरपुर में अति भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. शाम को होने वाली बारिश इन इलाकों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती है.
6/6इसके अलावा ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ, आलीराजपुर, धार और बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट है.