Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3097750
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosएक जगह खाने-पीने की 56 दुकानें... इंदौर का तिलक मार्केट कैसे बना इतना फेमस स्ट्रीट फूड अड्डा, जानें छप्पन मार्केट की पूरी कहानी
photoDetails1mpcg

एक जगह खाने-पीने की 56 दुकानें... इंदौर का तिलक मार्केट कैसे बना इतना फेमस स्ट्रीट फूड अड्डा, जानें छप्पन मार्केट की पूरी कहानी

indore famous street food market: आज के दौर में स्ट्रीट फूड का क्रेज अलग ही लेवल पर लोगों के सिर चढ़क बोल रहा है. चाहे वो लखनऊ की चटोरी गली हो दिल्ली की चांदनी चौक या फिर नोएडा का सेक्टर 18 और इंदौर की  56 दुकानें.. इन जगहों की स्पेशियलिटी ही यही हैं कि यहां की खाने की महक आपको कई मीटर दूर से ही खींच लाएगी. बाद करें इंदौर के 56 दुकानें की तो इसकी कहानी काफी दिलचस्प है. तिलक मार्केट से कैसे ये 56 दुकानों से पहचाने जाने लगी ये आपको भी जानना चाहिए. FSSAI द्वारा भी इंदौर के 56 दुकानों को क्लीन स्ट्रीट फ़ूड हब कैटगरी में शामिल किया गया है.

 

इंदौर की फेमस 56 दुकान

1/7
इंदौर की फेमस 56 दुकान

इंदौर की फेमस चाटी चौपाटी की गलियों की बात करें तो सबसे पहला नाम 56 दुकानों का आता है. अरे वही  56 दुकान जिसे पहले तिलक मार्कट के नाम से जाना जाता था. इस मार्केट की खासियत है कि ये चटोरों को कई मीटर दूर से ही अपनी महक के कारण यहां खीच लाती है. 

फेमस फूड मार्कट इंदौर

2/7
फेमस फूड मार्कट इंदौर

इंदौर की इस फेमस फूड मार्कट में आपको चाय-पिज्जा-हॉट डॉग-मोमोज-डोसा-आइसक्रीम... सब एक जगह मिल जाएगा. सबसे बेहतरीन बात ये है कि यहां ना ही क्वालिटी के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज किया जाता है और ना ही साफ-सफाई के साथ.

 

तिलक मार्केट कैसे बना 56 दुकान

3/7
तिलक मार्केट कैसे बना 56 दुकान

अब हम आपको 56 दुकान की वो कहानी बताएंगे जो शायद ही किसी को पता हो. पहले इस स्ट्रीट फूड मार्केट को तिलक मार्केट के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में नाम को बदलकर 56 दुकानें कर दिया गया. 56 दुकानें इसलिए क्योंकि यहां दुकानों की संख्या 56 हैं और 56 भोग के नाम से ये गली 56 दुकानों से पहचानी जानी लगी. 

टॉप मोस्ट ब्रांड

4/7
टॉप मोस्ट ब्रांड

56 दुकान की गलियों में आपको वो हर टॉप मोस्ट ब्रांड मिल जाएंगे जिसकी एड आप टीवी या फिर मोबाइल पर देखते हैं. और शायद यही कारण है कि यहां चटोरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाती है. 

क्लीन स्ट्रीट फूड हब कैटगरी

5/7
क्लीन स्ट्रीट फूड हब कैटगरी

56 दुकान की गलियों मौजूद जितने भी फूड स्टॉल्स और आउटलेट है किसी ने भी खाने की गुणवता और सफाई में किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया है. इसलिए 2021 में FSSAI ने इस मार्केट को भारत के  2 क्लीन स्ट्रीट फूड हब कैटगरी में शामिल किया था आज भी ये फूड हब इस कैटेगरी में शामिल है. 

56 दुकान की विशेषता

6/7
56 दुकान की विशेषता

इंदौर के 56 दुकान की लोकप्रियता इसकी विशेषता से उभर के सामने आई है. नो विहीकल जोन से लेकर नो डिस्पोजेबल जोन भी है. यहां ना तो गाड़ियों की कतार लगती है और न ही पेपर के डिस्पोजेबल खान के लिए ग्राहकों को दिए जाते हैं. इस मार्केट का खुद का अपना कम्पोस्ट प्लांट भी है. जो गीला कचरा निकलता है उसका खाद बना दिया जाता है. हाउसकीपिंग पर भी लाखों रूपए खर्च किए जाते हैं.

 

56 दुकान की जगमगाहट

7/7
56 दुकान की जगमगाहट

इंदौर के  56 दुकान की जगमगाहट देखनी हो तो आप शाम को यहां चले आएं. यहं हर वर्ग का इंसान अपने-अपने मनपसंद आउटलेट पर बैठा दिखाई देगा. आउटलेट और स्टॉल्स में रखे गए स्टाफ्स की ट्रेनिंग, हेड सेफ की ट्रेनिंग और खाने का जबरदस्त टेस्ट ही इस मार्केट को कंट्री लेवल पर फेमस बनाई है.