)
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित कुकरू (Kukru) हिल स्टेशन के शानदार पहाड़ी दृश्य, शांत वातावरण और कुदरती सुंदरता की वजह से लोग इसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' या 'भारत का स्विट्जरलैंड' कहते हैं. यहां की सुंदरता और सुकून इसे पर्यटकों के लिए एक आकर्षक टूरिस्ट प्लेस बनाती है और कुकरू की खूबसूरती देखने लोग दूर-दूर से आते हैं.
)
कुकरू हिल स्टेशन में मध्य प्रदेश का इसलौता कॉफी बागान है, जिसे अंग्रेजों ने लगाया था. करीब 81 साल पहले ब्रिटिश महिला फ्लोरेंस हेंड्रिक्स ने साल 1944 में कुकरू में कॉफी बागान की स्थापना की थी. इन बागानों की महक और हरियाली इसे एक अनूठा और शानदार रूप देती है, जो यहा के वातावरण को शांत और मनमोहक बनाती है.
)
मध्य प्रदेश का कुकरू हिल स्टेशन अंग्रेजों को भी काफी पसंद था और ब्रिटिश अधिकारी इस जगह के दीवाने थे. कुकरू की जलवायु और शांति अंग्रेजों को इतना पसंद आया था कि उन्होंने साल 1906 में यहां एक विश्राम गृह (Inspection Bungalow) बनवाया था, जो आज भी ब्रिटिश वास्तुकला की याद दिलाता है. 38 साल बाद 1944 में फ्लोरेंस हैंड्रिक्स ने इसी विश्राम गृह के आसपास 160 एकड़ जमीन पर कॉफी उद्यान लगावाया था.
)
कुकरू एक हिल स्टेशन है, इस वजह से यहां का मौसम साल भर खुशनुमा और ठंडा रहता है. गर्मी के मौसम में भी कुकरू का मौसम मैदानी इलाकों से ठंडा रहता है. पहाड़ी इलाका होने की वजह से कुकरू में ज्यादातर समय धुंध (Mist) छाई रहती है.
)
सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की ऊंचाई पर स्थित कुकरू में काफी मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं. कुकरू में पहाड़ से ताप्ती नदी घाटी और दूर-दूर तक फैले घने जंगलों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा काफी मनमोहक हो जाता है.
)
कुकरू हिल स्टेशन ट्रेकर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. हरे-भरे जंगल, झरने और ऊबड़-खाबड़ रास्ते कुकरू को ट्रेकिंग और नेचर वॉक के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं. कुकरू की हसीन वादियां यहां आने वाले पर्यटकों के मन को लुभाती है और यहां आकर प्रकृति प्रेमी सुकून और ताजगी महसूस करते हैं.
)
कुकरू, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की ऊंचाई पर स्थिक एक शांत स्थान है और यहां पहुंचने के लिए मुख्य रूप से सड़क मार्ग ही साधन है. कुकरू का निकटतम रेलवे स्टेशन बैतूल है, जो यहां से लगभग 90 से 100 किलोमीटर दूर स्थित है. बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचकर आप टैक्सी या स्थानीय बस क जरिए कुकरू पहुंच सकते हैं. कुकरू से नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल और नागपुर (महाराष्ट्र) हैं, जहां उतरकर आप ट्रेन से बैतूल और फिर सड़क मार्ग से कुकरू पहुंच सकते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़