Ladli Behna Yojana 30th Installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त का इंतजार है और इस बार लाडली बहनों को 1250 रुपये की जगह 1500 रुपये मिलेंगे. सीएम मोहन यादव ने पिछले महीने ही ऐलान कर दिया था कि नवंबर से लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. 30वीं किस्त को लेकर नया अपडेट आया है और संभावित तारीख सामने आई है.
)
मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को इस योजना की पहली किस्त 10 जून 2023 को दी गई थी, तब उनके खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाते थे. इसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया और इसके बाद से हर महीने की 12 तारीख के आसपास 1250 रुपये खाते में जमा किए जा रहे हैं.
)
पिछले महीने भाई दूज के मौके पर सीएम आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सरकार अब लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपये देगी. इससे पहले 1250 रुपये मिलते रहे हैं.
)
पिछले महीने 12 अक्टूबर को 12.6 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में 1250-1250 रुपये ट्रांसफर किए गए थे. सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनो के खाते में सिंगल क्लिक के जरिए कुल ₹1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे.
)
मोहन यादव सरकार हर मीहने 12 तारीख के आसपास लाडली बहना योजना के पैसे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है. उम्मीद है कि इस बार भी 12 नवंबर को लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी की जा सकती है और सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे.
)
बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव इस बार नर्मदापुरम जिले से लाड़ली बहना योजना के पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और 12 नवंबर को की राशि जारी करेंगे. बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम पैसे जारी कर सकते हैं.
)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में जारी की थी और 1.26 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे.
)
लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी होने से पहले लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. अगर आपका नाम लिस्ट में ना हो तो तुरंत शिकायत करें, वरना आप योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगी. लिस्ट अपना नाम और भुगतान की स्थिति देखने के लिए 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'आवेदन एवं भुगतान' टैब पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी डालकर चेक करें. इसी तरह अंतिम सूची टैब पर क्लिक कर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं. अगर लिस्ट में नाम ना हो तो नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन या सीएम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकती हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़