मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का खतरा, घर से निकलने से पहले देख लें रेड अलर्ट वाले जिलों के नाम

Written ByRanjana Kahar
Published: Jul 04, 2026, 06:36 AM IST|Updated: Jul 04, 2026, 06:41 AM IST

4 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा. मौसम विभाग ने बड़वानी और खंडवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और वहां 204.5 मिमी या उससे ज़्यादा बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, उज्जैन, धार, खरगोन, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, छिंदवाड़ा और बालाघाट समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा है.