Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2992765
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosकब आएंगे किसानों के खाते में 1300 रुपए प्रति क्विंटल? जानिए कितना बढ़ाया सोयाबीन का मॉडल रेट
photoDetails1mpcg

कब आएंगे किसानों के खाते में 1300 रुपए प्रति क्विंटल? जानिए कितना बढ़ाया सोयाबीन का मॉडल रेट

MP Bhavantar Yojana  Amount News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, सोयाबीन किसानों को मोहन यादव सरकार बड़ी राहत देने जा रही है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है, कि सरकार की तर से सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, कि कब किसानों को इसका फायदा मिलेगा.

1/6

मध्य प्रदेश में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन का मॉडलरेट घोषित कर दिया गया है, जो कि 4000 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक होगा. बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को 1300 रुपए प्रति क्विंटल अधिक लाभ दिया जाएगा. 

 

2/6

वहीं सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने किसानों से सोयाबीन की फसल पर 1300 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक का कमिटमेंट किया था. उसे अब पूरा किया जाएगा. 

3/6

सीएम ने आगे बताया कि 13 नवंबर को एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा. जिसमें सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना के तहत उनके खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. 

4/6

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भावांतर योजना पर सवाल उठाए थे, अब उनको इस फैसले से जवाब मिल जाएगा. हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, किसानों के हित के लिए हर संभव कदम उठा रही है. वहीं धन की कोई कमी नहीं आने देगी. 

5/6

सीएम मोहन यादने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट शेयर कहा कि भावांतर योजना के अंतर्गत मॉडल रेट 4000 रुपए से अधिक प्रति क्विंटल घोषित कर दिया गया है. 

6/6

उन्होंने आगे कहा, कि प्रदेश के किसानों को एमेसपी का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अलग से 1300 रुपए प्रति क्विंटल दिए जाएंगे. इसकी राशि 13 नवंबर को किसानों के खाते में ट्रांसफर भी कर दी जाएगी.