MP Most Populated District-भारत का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश को प्रकृति ने अपने सतरंगी सौंदर्य और मनमोहक सुगंध से चारों तरफ से संवारा है. यह प्रदेश अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरे देश में जाना जाता है. यह अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्षेत्रफल और खूबसूरती के अलावा, जनसंख्या के मामले में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है...अगर आपको इसका जवाब नहीं पता है, तो आज हम आपको मध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले के बारे में विस्तार से बताएंगे.
1/6मध्यप्रदेश राज्य भारत के बिल्कुल बीचोंबीच स्थित है, इसलिए ही इसे देश का दिल कहा जाता है. यह राज्य अपनी नदियों, पहाड़ों और जंगलों की प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. पर्यटन के शौकीन लोगों के लिए मध्य प्रदेश हमेशा से एक पसंदीदा जगह रहा है.
2/6मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था. इस बड़े और खूबसूरत राज्य की राजधानी भोपाल है, जिसे लोग झीलों की नगरी भी कहते हैं. गठन के बाद से ही मध्यप्रदेश ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है.
3/6कई लोग सोचते हैं कि राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा लोग रहते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. जनसंख्या के मामले में मध्यप्रदेश का एक दूसरा जिला सबसे आगे है. कई लोग भोपाल या किसी अन्य बड़े शहर का नाम सोचते हैं, लेकिन कहानी अलग है.
4/6मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला इंदौर है. इंदौर को प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां व्यापार और काम-धंधे के सबसे ज्यादा मौके हैं. इंदौर को मध्य प्रदेश का सबसे आधुनिक और औद्योगिक रूप से विकसित शहर माना जाता है.
5/6साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इंदौर शहर की कुल आबादी 21,67,447 है. पूरे मध्यप्रदेश में किसी भी दूसरे जिले की आबादी इतनी नहीं है. वहीं भौगोलिक रूप से इंदौर मालवा पठार के दक्षिणी छोर पर स्थित है.
6/6यह आधुनिक शहर सिर्फ आबादी में ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई में भी पूरे देश में नंबर-1 है. इसके साथ ह यह शहर पढ़ाई और बिजनेस का भी एक बहुत बड़ा केंद्र है.