MP में मानसून का रौद्र रूप: इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाकी जिलों में हल्की फुहार के आसार

Written ByRanjana Kahar
Published: Jul 05, 2026, 06:28 AM IST|Updated: Jul 05, 2026, 06:28 AM IST

जुलाई की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है. लगातार बारिश ने ज़्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है.  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में बहुत ज्यादा बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इन इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान 4 से 8 इंच बारिश होने की संभावना है.