आधे MP पर मेहरबान मानसून, भोपाल-इंदौर समेत 30+ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

Written ByRanjana Kahar
Published: Jul 06, 2026, 06:11 AM IST|Updated: Jul 06, 2026, 06:11 AM IST

मध्य प्रदेश में इस समय मानसूनी सिस्टम पूरी तरह से हावी है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और मानसून ट्रफ की वजह से राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मौसम का यह हाल 10 जुलाई तक बने रहने की उम्मीद है. आज सोमवार को राज्य के आधे हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है.