मध्य प्रदेश में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट आई है. हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटे कई जिलों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं. भोपाल मौसम केंद्र ने गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, सागर और टीकमगढ़ जिलों में अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके अलावा आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा जानिए अपडेट...
1/5मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान है और पूरे राज्य में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए मध्य और उत्तरी इलाकों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां 204.4 मिलीमीटर तक बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
2/5इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत ज्यादातर जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. लगातार हो रही भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात में बाधा का गंभीर खतरा पैदा हो गया है.
3/5ताजा अपडेट की बात करें तो आसमान घने बादलों से घिरा हुआ है और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण अगले 24 से 48 घंटों तक पूरे राज्य में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य में कहीं भी मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद नहीं है.
4/5मौसम विभाग ने आज बुधवार के लिए गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सागर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इन जिलों के कुछ इलाकों में अति भारी बारिश होने की गंभीर संभावना जताई गई है.
5/5इसके अलावा भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, देवास, शाजापुर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नमदापुरम, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुरऔर निवाड़ी समेत राज्य के एक बड़े हिस्से में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.