खुशखबरी! औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, खरीददारी से पहले जान लें 8 जुलाई के ताजा भाव

Written ByPooja
Published: Jul 08, 2026, 12:05 PM IST|Updated: Jul 08, 2026, 12:06 PM IST

Gold Silver Rate Toady: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बुधवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. कीमतों में आई कमी से ग्राहकों को राहत मिली है. आभूषण खरीदने वालों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है. 8 जुलाई के ताजा भाव मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और उज्जैन के सर्राफा बाजारों में लागू कर दिए गए हैं. अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें.