मध्यप्रदेश में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार, खजुराहो में पारा 41 डिग्री के पार! आज मिल सकती है राहत

Written ByRanjana Kahar
Published: Mar 28, 2025, 07:35 AM IST|Updated: Mar 28, 2025, 02:09 PM IST

Mp Weather Today: मार्च खत्म होने से पहले ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. गुरुवार को खजुराहो में पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में इंदौर-उज्जैन संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि शुक्रवार को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन अप्रैल में गर्मी के तीखे तेवर दिखने के आसार हैं.