Famous Handicrafts of MP-मध्यप्रदेश सिर्फ भारत का दिल ही नहीं, बल्कि अद्भुत कला, संस्कृति और प्राचीन परंपराओं का एक अनोखा संगम भी है. यहां की मिट्टी में बसा हुनर सदियों पुराना है, जहां हर एक बुनाई, रंगों के स्ट्रोक और धातुओं के आकार के पीछे एक समृद्ध इतिहास और पौराणिक कहानियों की झलक मिलती है. कारीगरों के हाथों से तराशी गई ये हस्तनिर्मित कलाकृतियां न केवल प्रदेश की पहचान हैं, बल्कि देश का गौरव भी हैं. आइए जानते हैं मध्यप्रदेश की 10 फेमस हस्तकलाओं के बारे में...
1/10सूती और रेशमी धागों के मिश्रण से बनने वाली चंदेरी साड़ियां अपने बेहद हल्के और पारदर्शी कपड़े के लिए प्रसिद्ध हैं. इतिहास के अनुसार, यह कपड़ा इतना महीन होता था कि एक छोटी सी बांस की नली में पूरी साड़ी जमा जाती थी. आज भी इन साड़ियों पर सोने की बारीक बूटियां राजसी लुक देती हैं.
2/10मालवा की महान शासक रानी अहिल्याबाई होलकर की देन, माहेश्वरी साड़ियां अपनी खास पांच धारीदार बॉर्डर और पल्लू के लिए जानी जाती हैं. इन साड़ियों की सबसे बड़ी खासियत इनका रिवर्सिबल होना है, जो इन्हें अपने समय के आगे का फैशन बनाता है.
3/10बाघिनी नदी के नाम पर बसे बाघ गांव का यह शिल्प लकड़ी के ब्लॉकों और प्राकृतिक रंगों से तैयार किया जाता है. सूती कपड़ों पर उकेरी जाने वाली ये सुंदर ज्यामितीय और फूलों की आकृतियां यहां की जनजातीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं.
4/10ऊर्दू के शब्द ज़ार (सोना) और दोज़ (कढ़ाई) से बना यह शिल्प राजसी परिधानों की शान है. भोपाल की बेगमों के समय से शुरू हुई इस कला में धातु के चमकीले धागों, पत्थरों और मोतियों से कपड़ों पर बेहद बारीक और खूबसूरत कढ़ाई की जाती है.
5/10झाबुआ की महिला कारीगरों द्वारा बचे-खुचे कपड़ों से बनाई जाने वाली ये गुड़ियां यहां की जनजातीय संस्कृति और पहचान को दर्शाती हैं. ये टिकाऊ गुड़िया दिखने में जितनी खूबसूरत होती हैं, उतनी ही मजबूत भी होती हैं, जिन्हें अक्सर शादियों में तोहफे के रूप में दिया जाता है.
6/10यह मोम ढलाई की एक प्राचीन कला है, जिसके जरिए पीतल को पिघलाकर खूबसूरत आकृतियां दी जाती हैं. बैतूल की जनजातियों द्वार बनाई जाने वाली इन कलाकृतियों में हाथी, मोर और प्रकृति से प्रेरित आकर्षक 3D मूर्तियां और सजावटी सामान शामिल हैं.
7/10डिंडौरी जिलो की गोंड जनजाति की यह कला दुनिया भर में मशहूर है. आदिवासी जीवन, प्रकृति और स्थानीय लोककथाओं की दीवारों, बर्तनों और कपड़ों पर चटकीले रंगों से उकेरा जाता है. यह पेंटिंग केवल सजावट नहीं, बल्कि कहानियों को बयां करने का एक माध्यम है.
8/10नीमच के तारापुर में भील जनजाति की महिलाओं द्वारा पसंद की जाने वाली यह ब्लॉक प्रिंटिंग की एक बेहद शुद्ध और पारंपरिक शैली है. मिट्टी के लेप और प्राकृतिक रंगों की मदद से सूती कपड़ों पर देहाती और प्रकृति से प्रेरित बेहद खूबसूरत प्रिंट्स तैयार किए जाते हैं.
9/10उज्जैन के भैरवगढ़ में मोम की मदद से कपड़ों को रंगने की प्राचीन बाटिक तकनीक का इस्तेमाल होता है. कपड़े के जिस हिस्से पर रंग नहीं चढ़ाना होता, वहां मोम लगाया जाता है और फिर उसे गर्म पानी में धोया जाता है. यह कपड़ों पर प्रिटिंग का एक बेहद अनोखा तरीका है.
10/10इंदौर के कुशल कारीगर चमड़े की मदद से हूबहू असली दिखने वाले जानवरों के छोटे और बड़े खिलौने व मूर्तियों बनाते हैं. जानवरों की मांसपेशियों की बनावट और उनकी मुद्रा को इतनी बारीकी से ढाला जाता है कि वे बिल्कुल सजीव नजर आते हैं.