एमपी में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बरसेगा पानी

Written ByRanjana Kahar
Published: Jun 03, 2026, 06:12 AM IST|Updated: Jun 03, 2026, 06:18 PM IST

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव रहने से कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 जून को भी कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.