MP में गर्मी ने दिखाया असर, 7 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, इंदौर-उज्जैन में लू का अलर्ट!

Written ByRanjana Kahar
Published: Mar 27, 2025, 06:35 AM IST|Updated: Mar 27, 2025, 01:41 PM IST

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में इस साल मार्च में 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. बुधवार को नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना और दमोह में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन भी गर्म रहे. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है.