MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम ने फिर से एक बार करवट ले ली है. क्यों कि प्रदेश के अंदर सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. जिस हिसाब से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, कि उस हिसाब से प्रदेश के अंदर बारिश होने के कोई आसार समझ नहीं आ रहे हैं. इसी कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम एकदम शुष्क हो गया है. इसी के साथ प्रदेश में कहीं पर तापमान में बढ़ा है, तो दिन में गर्मी बढ़ जाती है. लेकिन कई जगहों पर रात के समय काफी सर्दी पड़ती है. जिससे लोगों ने घरों में स्वेटर-रजाई पूरी तरह से निकाल लिए हैं. आइए आपको प्रदेश के अलग अलग हिस्सों के बारे में बताते हैं, कि कहां-कहां पर सर्दी पड़नी शुरू हो गई है.
)
मौसम विभाग की मानें, तो बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है. इसी के साथ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ऊपरी सतह पर स्थित पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ भी सक्रिय है. इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश के कई इलाकों में सर्दीली हवाएं चल रही हैं. जिससे अगले तीन दिनों तक तापमान गिरने की आशंका जताई जा रही है.
)
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अभी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. बुधवार को नर्मदापुरम जिले में सबसे ज्यादा 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान और सबसे कम तापमान राजगढ़ जिले में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा, शाजापुर, भोपाल, इंदौर, धार समेत अन्य जिलों में भी तापमान में परिवर्तन देखा गया है.
)
बता दें कि जब उत्तरी हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं, तो पर्वतीय इलाकों में ठंड भी तेजी से बढ़ने लगती है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. वैसे तो मध्य प्रदेश में नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है. इस बार मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई जा रही है कि नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में ठंड और जोर पकड़ सकती है.
)
प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है. सबसे ज्यादा गर्मी नर्मदापुरम में रही, जहां पर तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसके अलावा, सतना में 31.7 डिग्री, ग्वालियर में 31.5, खजुराहो में 31.4 और खंडवा में 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.
)
वहीं बात करें रात के समय के तापमान की तो बीते 24 घंटों में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं इंदौर में 12.1, भोपाल में 13 डिग्री, धार में 14 डिग्री और उज्जैन में 14.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अंदर दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास रहेगा.
ट्रेन्डिंग फोटोज़