Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3099317
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotos10 दिन पहले राष्ट्रपति पुरस्कार, अब अति उत्कृष्ट सेवा पदक; कौन हैं भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी
photoDetails1mpcg

10 दिन पहले राष्ट्रपति पुरस्कार, अब अति उत्कृष्ट सेवा पदक; कौन हैं भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी

who is Bhopal Additional CP Awadhesh Goswami: केंद्र गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर  दी है. इस बार एमपी के 269 अफसरों और कर्मचारियों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा. खास बात तो ये है कि 
अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी का नाम सामने आया है.अवधेश गोस्वामी को उनके बेहतरीन कार्य, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया जाएगा. सबसे अनोखी बात ये है कि अवधेश गोस्वामी को 10 दिन पहले 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. चलिए जानते हैं कौन है भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी के बारे में. 

किसे मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

1/7
किसे मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

मपी के 269 अफसरों और कर्मचारियों में 123 अफसरों और कर्मचारियों का नाम अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए शामिल है वहीं 146 अफसर और अधिकारियों का नाम उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित है. 

कौन हैं भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी

2/7
कौन हैं भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी

123 अफसरों में एमपी कैडर में तैनात भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी का नाम भी चयनित हुआ है.  इन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने, तकनीकी कार्य, प्रशासनिख सुधार और जन सुरक्षा में शानदार योगदान के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. 26 जनवरी को इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया है. 

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी

3/7
2009 बैच के आईपीएस अधिकारी

आईपीएएस अवधेश गोस्वामी मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर से ताल्लुख रखते हैं और साल 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई एक सरकारी स्कूल और कॉलेज की डिग्री सागर विश्वविद्यालय से हासिल की है. 

आईपीएएस अवधेश गोस्वामी की एजुकेशन

4/7
आईपीएएस अवधेश गोस्वामी की एजुकेशन

आईपीएएस अवधेश गोस्वामी ने फीजिक्स और हिस्ट्री में मास्टर की डिग्री हासिल की  है. इतना ही नहीं  आईपीएएस अवधेश हिस्ट्री सब्जेक्ट में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं. यानी मेडल और पुरस्कार पाने का सिलसिला आज नहीं कई दशक पहले से ही शुरू रहा है. 

आईपीएएस अवधेश गोस्वामी की फैमली

5/7
आईपीएएस अवधेश गोस्वामी की फैमली

आईपीएएस अवधेश गोस्वामी के पिता जी भी केंद्रिय सेवा में कार्यरत रहे हैं. वे केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क (Central Excise and Customs) में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे. आईपीएएस अवधेश के बड़े भाई का नाम डॉक्टरआशुतोष गोस्वामी है.

आईपीएएस अवधेश गोस्वामी प्रोफेशनल बैग्राउंड

6/7
आईपीएएस अवधेश गोस्वामी प्रोफेशनल बैग्राउंड

भोपाल में एडिशनल सीपी होने से पहले अवधेश गोस्वामी,  रेलवे एसपी, एसपी इंदौर ,एसपी शहडोल के रूप में भी पदस्थ रह चुके हैं. 2023 तक वो राजगढ़ में एसपी के पद पर तैनात थे. 2020 में टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं. 

आईपीएएस की पदोन्नति

7/7
आईपीएएस की पदोन्नति

कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि आईपीएएस अवधेश गोस्वामी को  स्टेट पुलिस सर्विस से इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) में प्रमोट किया गया था. वे 2015 की सेलेक्ट लिस्ट का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्हें ये पदोन्नति उन्हें यह पदोन्नति उनके पिछले पद पर लंबे समय तक किए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर मिली है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़