राम की धरती पर प्रियंका गांधी ने ली वह प्रतिज्ञा, जो खड़ी कर सकती है बीजेपी के लिए परेशानी
Advertisement

राम की धरती पर प्रियंका गांधी ने ली वह प्रतिज्ञा, जो खड़ी कर सकती है बीजेपी के लिए परेशानी

प्रियंका गांधी ने चित्रकूट पहुंचकर महिलाओं से संवाद भी किया इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

प्रियंका गांधी पहुंची चित्रकूट

सतनाः उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस बार पूरा जोर लगा रही है. यूपी में कांग्रेस की कमान इस बार प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है. बुधवार को प्रियंका एमपी के चित्रकूट पहुंची, जहां उन्होंने सबसे पहले ऐतिहासिक मतगजेंद्र नाथ शिव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और फिर भगवान कामतानाथ के दर्शन किये. इस दौरान एमपी और यूपी के बार्डर पर एक कार्यक्रम किया, इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद किया, जबकि एक प्रतिज्ञा भी ली. जो यूपी चुनाव के लिहाज से बेहद अमह मानी जा रही है. 

कर्जमाफी की प्रतिज्ञा 
इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ी प्रतिज्ञा भी की, उन्होंने कहा कि अगर यूपी में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा. बिजली के सभी बिलों को हाफ करेंगे, जबकि गन्ने का किसान 400 रुपए पाएगा, गेहूं धान 2500 रुपए में खरीदा जाएगा, कोरोना की सबसे गरीब परिवार को आर्थिक मार पर 25 हजार रुपए देंगे, 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे, जिनमें से 40% महिलाओं के होंगी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी की यह प्रतिज्ञा बीजेपी के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. 

''लड़की हूं लड़ सकती हूं''
इस दौरान उन्होंन महिलाओं से संवाद करते हुए लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की शुरूआत की. उन्होंने मन्दाकिनी नदी में नाव में बने मंच से महिलाओं को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने महिला संवाद में कहा कि ''वर्तमान में राजनीति में क्रूरता आ चुकी है, इसे महिलाओं की भागीदारी से ही दूर किया जा सकता है. क्योंकि महिलाएं करुणामयी होती है, महिलाएं दूसरे का दुख दर्द समझ सकती है. यही वजह है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं टिकट देने जा रही है.''

प्रियंका गांधी ने कहा कि ''मैं यहां कहने आई हूं कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' इसका मतलब क्या है. प्रियंका ने कहा कि महिलाओं ने हर संघर्ष में मजबूती से अपने लिए लड़ाई लड़ी है. आज प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है, आज ज्यादा संघर्ष महिलाएं कर रही है. आप सभी अपने घरों में महंगाई का बोझ उठा रही हैं. 250 रुपए सरसों का तेल मिल रहा है. आपको सरकार ने एक मुफ्त का सिलेंडर तो दे दिया, लेकिन उसे भरवाएगा कौन? आप उस सिलेंडर को भरवा नहीं पा रहे हैं, क्योंकि नया सिलेंडर 1000 रुपए का मिल रहा है.''

इस दौरान प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के शपथ पत्र का वाचन किया. उन्होंने उत्तरप्रदेश और क्रेंद सरकार पर निशाना भी साधा, प्रियंका ने कहा कि ''करोना काल में बस बंद कर दी गई. लोग परेशान होते रहे और यही उनका कोई कार्यक्रम हो तो बसों की लाइन लग जाती थी. सरकार ने उस समय प्रवासी मजदूरों की मदद नहीं की. उस समय आपके लिए कोई बस नहीं लाई. लेकिन जब 19 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भाषण देने के लिए आ रहे हैं तो कल से बसें तैयार खड़ी है. आपके लिए कोई संघर्ष नहीं करेगा. महिला का संघर्ष स्वयं का संघर्ष होता है. आपको अपने हक के लिए खुद लड़ना पड़ेगा.'' बता दें कि इस बार कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत लगा रही है. 

ये भी पढ़ेंः कांग्रेसियों पर फिर भड़के विजयवर्गीय, दिग्गी की तुलना अकबर के सेनापति से की, खुर्शीद-अय्यर पर कसा तंज

WATCH LIVE TV

Trending news