Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3006472

छात्रा के घर में घुसा शिक्षक! पीछा करते हुए की गंदी हरकत, चिल्लाई तो धमकाकर भागा, फिर पुलिस ने...

Ratlam Child Molestation Case: उमरन गांव में एक शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है.  पुलिस ने POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

छेड़छाड़ का मामला सामने
छेड़छाड़ का मामला सामने

Ratlam Crime News: रावटी थाना क्षेत्र के उमरन गांव में एक छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपित गांव का ही लगभग 50 वर्षीय शासकीय प्राथमिक स्कूल शिक्षक बताया जा रहा है. घटना शनिवार दोपहर की है, जब छात्रा अपने खेत से लौट रही थी. उसी दौरान शिक्षक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और मौका पाकर घर के अंदर घुस आया.

पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब वह घर का ताला खोल रही थी, तभी आरोपित ने पहले नंबर मांगने और गलत इशारे करने की कोशिश की. उसके मना करने पर शिक्षक ने घर के अंदर आने की जिद की और पैसे देने की बात भी कही. घर में अकेला पाकर उसने छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन छात्रा डरकर जोर से चिल्लाई और घर से बाहर भाग गई

जान से मारने की दी धमकी
छात्रा का कहना है कि घटना के बाद वह आरोपी शिक्षक के घर गई और पूछा कि उसे नंबर क्यों चाहिए था. इस पर आरोपी ने फिर उसे अंदर बुलाने की कोशिश की. छात्रा के मना करने पर उसने हाथ जोड़कर कहा कि किसी को मत बताना नहीं तो नौकरी चली जाएगी. साथ ही धमकी भी दी कि अगर बात बाहर गई तो वह उसे जान से मार देगा. छात्रा ने तुरंत अपने पिता को फोन कर पूरी घटना बताई.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने जांच की तेज
परिवार के साथ छात्रा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो ऐक्ट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज कर दी गई है.
(रिपोर्टः चंद्रशेखर सोलंकी, रतलाम)

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news