MP Electricity Theft Reward: एमपी में बिजली चोरी की जानकारी देने वालों को अब सीधा इनाम मिल रहा है. 100 दिनों में कंपनी ने लोगों के खातों में 15.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं. वी-मित्र ऐप से शिकायत करने पर जांच सही निकलने पर तुरंत इनाम मिल जाता है.
Trending Photos
)
Ve-Mitra App: मध्य प्रदेश में अगर आपको कहीं बिजली चोरी होती दिखे तो अब आपकी जेब भी भर सकती है. बिजली कंपनी ने ऐसा सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत जो भी व्यक्ति बिजली चोरी या किसी तरह की गड़बड़ी की जानकारी देता है, उसे इनाम दिया जाता है. खास बात यह है कि इनाम की रकम सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंचती है. एमपी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बीते 100 दिनों में 15.5 लाख रुपये से ज्यादा की इनामी राशि नागरिकों को दी है.
कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी पंकज स्वामी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए ‘वी-मित्र ऐप’ लॉन्च किया गया था. इस ऐप के जरिए अब तक करीब 30 हजार शिकायतें दर्ज हुईं. इनमें से 17,200 शिकायतें सही पाई गईं, जबकि 3,850 मामलों में गड़बड़ियां भी पकड़ी गईं. इस ऐप की खासियत यह है कि लोगों को किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती, बस मोबाइल से रिपोर्ट करो और जांच सही निकली तो इनाम आपके खाते में आ जाएगा.
इन लोगों की सराहना
अधिकारियों ने बताया कि अब तक 3,150 सत्यापित मामलों में लोगों को इनाम के रूप में 15.5 लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. इस दौरान बिजली चोरी करने वालों और सिस्टम से छेड़छाड़ करने वालों पर 4.64 करोड़ रुपये के बिल जारी किए गए. इसमें से करीब 23 लाख रुपये की वसूली भी कंपनी ने कर ली है. अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नागरिकों की सराहना की जा रही है.
चोरी में कमी आएगी
गड़बड़ी वाले इलाकों में कार्रवाई सिर्फ उपभोक्ताओं तक ही नहीं, बल्कि विभागीय कर्मचारियों पर भी हुई है. बिजली कंपनी ने ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर 3.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि 91 मामलों में 26 हजार रुपये की वसूली भी की गई. अधिकारी ने बताया कि ऐप के जरिए नए कनेक्शन और लोड बढ़ाने के 3,100 आवेदन भी आए हैं. कंपनी का कहना है कि इस अभियान से पारदर्शिता बढ़ी है और बिजली चोरी में कमी आई है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!