Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2996379
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosतनाव को कहे बाय-बाय, सुकून चाहिए तो घूम आएं MP की यह जगह, ठंड में मन जाएगा खुश
photoDetails1mpcg

तनाव को कहे बाय-बाय, सुकून चाहिए तो घूम आएं MP की यह जगह, ठंड में मन जाएगा खुश

Amarkantak Tourist Destination: सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के इस शानदार मौसम में कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आप मध्य प्रदेश के अमरकंटक चले आइए, क्योंकि यहां आने के बाद अब अपने सारे तनाव को बाय-बाय कहके यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे, जहां आपको शांति और सुकून का शानदार एहसास होगा. मध्य प्रदेश का यह पर्यटन स्थल सर्दियों के मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं होता है, मां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल होने की वजह से यहां की खूबसूरती और ज्यादा निखर आती है. ऐसे में हम आपको अमरकंटक के बारे में बता रहे हैं.

अमरकंटक

1/7
अमरकंटक

अमरकंटक मध्य प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल है. जिसे 'तीर्थराज' कहा जाता है, सर्दियों के मौसम में यहां घूमने का अनुभव शानदार होता है, ऐसे में हर साल यहां ठंड के मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगती है.

नर्मदा नदी

2/7
नर्मदा नदी

मध्य प्रदेश की सबसे धार्मिक और सबसे बड़ी मां नर्मदा नदी का यह उद्गम स्थल है, ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को दो अनुभव मिलते हैं, मां नर्मदा के किनारे सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा सबसे खास होता है.

सर्दियों में घूमना

3/7
सर्दियों में घूमना

सर्दियों के मौसम में अमरकंटक में घूमना खास होता है, यहां का तापमान बहुत कम हो जाता है,अक्टूबर से मार्च तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे शानदार समय माना जाता है, क्योंकि इस वक्त मौसम सबसे सुंदर होता है.

शांति और सुकून

4/7
शांति और सुकून

अगर आप शांति और सुकून की तलाश में हैं, अगर आप हल्की ठंड, कोहरे और सुहावने दृश्यों के बीच रहना चाहते हैं तो यह समय बेहतरीन है, तो ऐसे में आपको अमरकंटक जरूर आना चाहिए.

ताजी हवा

5/7
ताजी हवा

अमरकंटक की सबसे खास बात यह है कि यहां कि हवा सबसे ताजी होती है. ऊंचाई और वन-क्षेत्र के कारण यहां की हवा ताजी होती है, शांत वातावरण मिलता है. शहर की भाग-दौड़ से हटकर यह जगह बिल्कुल शांत होती है.

मनमोहक नजारे

6/7
मनमोहक नजारे

अगर आप सुबह शाम मनमोहक नजारे देखने के शौकीन हैं तो यह सब आपको अमरकंटक में मिलेगा, सर्दियों में सुबह धुंध रहती है और कोहरे का असर यहां के मौसम को खास बनाता है, आउटडोर घूमने-फिरने का अनुभव बेहतर बन जाता है.

सुंदर स्थान

7/7
सुंदर स्थान

अमरकंटक में नर्मदा उद्गम स्थल, कपिलधारा झरना, दूधधारा जलप्रपात और मां की बगिया देखने के लिए शानदार स्थान है, यहां आपको रुकने और आने जाने की सभी व्यवस्थाएं आसानी से मिल जाएगी.