Bina Itarsi Fourth Railway Line: बीना और इटारसी के बीच बिछने वाली चौथी रेलवे लाइन पर नई जानकारी सामने आई है, बताया जा रहा है कि रेलवे इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने में लगा है. वहीं भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में बीना और इटारसी के बीच बिछने वाली चौथी रेलवे लाइन के लिए किसी तरह का नया जमीन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, रेलवे पहले से ही अधिगृहित जमीन का उपयोग इस रेलवे लाइन के लिए करेगी, यानि रेलवे इस प्रोजेक्ट के लिए उनके पास पहले से मौजूद जमीन पर ही लाइन बिछाने का काम करेगी, ताकि इस परियोजना को समय से पूरा किया जा सके और चौथी लाइन का काम कंप्लीट किया जाए.
)
बीना जंक्शन से लेकर इटारसी जंक्शन तक चौथी रेलवे लाइन बिछाने का काम होना है, इस प्रोजेक्ट से जुड़ा एक नया अपडेट भी आ गया है. जिस पर रेलवे ने तेजी से काम शुरू कर दिया है.
)
बताया जा रहा है कि बीना इटारसी के बीच बिछने वाली चौथी रेलवे लाइन के लिए रेलवे की तरफ से किसी तरह का कोई नया जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा. रेलवे पहले से मौजूद जमीन का ही इस्तेमाल करेगा.
)
बता दें कि बीना इटारसी के बीच 237 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन बिछाई जानी है, इस परियोजना को केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, ऐसे में इस पर तेजी से काम शुरू होगा.
)
बीना से इटारसी के बीच बिछने वाली चौथी रेलवे लाइन की लागत 4328.74 करोड़ रुपए है, जिसमें अब नई जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा, बल्कि रेलवे के पास पहले से मौजूद जमीन का ही इस्तेमाल होगा.
)
237 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन के बीच में मल्टी ट्रैकिंग, फ्लाईओवर, बाईपास लाइन फॉर कैपेसिटी ऑगमेंटेशन काम भी किया जाना है, यह सब प्रोजेक्ट के तहत ही पास किया गया है.
)
रेलवे की तरफ से आई जानकारी के हिसाब से इस परियोजना को वित्त निदेशालय की सहमति मिलने के बाद ही स्वीकृत किया गया है. ऐसे में जल्द ही परियोजना जुड़े सभी रेफरेंस भी जारी होंगे.
)
बीना और इटारसी के बीच चौथी रेलवे लाइन बिछने से रेलवे की नेटवर्क क्षमता बढ़ेगी और भोपाल रेल मंडल में भोपाल, नर्मदापुरम और सागर जिले के बीच ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी, जबकि मालगाड़ियों को भी क्लीयरंस मिलेगा.
ट्रेन्डिंग फोटोज़