Cold Wave Alert In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है, सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दिख रही है, जबकि दोपहर के वक्त में मौसम स्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है. राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान अब रात और सुबह के वक्त सामान्य से नीचे जा रहा है. रायपुर में भी तापमान नीचे चला गया है, वहीं पेंड्रा, अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में भी तापमान में लगातार गिरावट दिख रही है, जिससे यहां मौसम ठंडा बना हुआ है.
)
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है, मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य हिस्सों में शीतलहर का असर जारी रहेगा, कई जिलों में तापमान में तेजी से गिर रहा है.
)
उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट दिखी है, पूरे प्रदेश में ठंडी हवाओं ने सर्दी को कड़ा कर दिया है, जिससे लोगों को सुबह और देर शाम कंपकंपी का अहसास हो रहा है.
)
मौसम विभाग ने बताया कि बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में तापमान सबसे नीचे हैं, यहां लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कमी से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
)
राजधानी रायपुर में भी नवंबर में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, 9 साल में दूसरी बार रात का तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं अंबिकापुर में रिकॉर्ड 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ठंडा है.
)
छत्तीसगढ़ में सुबह को वक्त कोहरे का असर भी बढ़ना शुरू हो गया है, मैदानी इलाकों में कोहरा ज्यादा दिख रहा है. मैनपाट में पिछले दिनों घास पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई थी, जिससे यहां ठंड का असर दिख रहा है.
)
मौसम विभाग ने आने वाले चार से पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में कड़ाके की शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से छत्तीसगढ़ में अब तेज ठंड शुरू हो चुकी है, जो शीतलहर में बदल गई है.
)
छत्तीसगढ़ में नवंबर के महीने में तेज ठंड का दौर जारी रहेगा, मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में नवंबर के तीसरे हफ्ते से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, राज्य के ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे.
ट्रेन्डिंग फोटोज़