Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2997308
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosइंतजार खत्म! MP के किसानों के खाते में आया खटाखट पैसा, CM मोहन ने ट्रांसफर किए 300 करोड़
photoDetails1mpcg

इंतजार खत्म! MP के किसानों के खाते में आया खटाखट पैसा, CM मोहन ने ट्रांसफर किए 300 करोड़

Bhavantar Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के खुशखबरी है, क्योंकि सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को किसानों के खाते में भावांतर योजना का पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं, सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.33 लाख किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं. ऐसे में जिन किसानों ने भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की फसल बेची थी उन्हें यह पैसा मिलने वाला है. सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भी भावांतर योजना का पैसा ट्रांसफर करने पर सहमति बन गई है, ऐसे में यह पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

किसानों को खुशखबरी

1/7
किसानों को खुशखबरी

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मोहन सरकार ने किसानों के खाते में भावांतर योजना का पैसा ट्रांसफर करने की तारीख तय कर दी है, सीएम मोहन यादव यह पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं.

13 नवंबर को आएगा पैसा

2/7
13 नवंबर को आएगा पैसा

सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को मध्य प्रदेश के देवास जिले से प्रदेश के 1.32 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में भावांतर योजना का पैसा ट्रांसफर करेंगे, सीएम के दौरे को लेकर देवास जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं.

300 करोड़ होगा ट्रांसफर

3/7
300 करोड़ होगा ट्रांसफर

सीएम मोहन यादव ने बताया कि किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 300 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी. बता दें कि भावांतर योजना के तहत 1.6 लाख किसानों ने 2.70 लाख टन सोयाबीन की बिक्री की है.

1300 का अंतर

4/7
1300 का अंतर

सोमवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस पर प्रस्ताव पास कर दिया है, बता दें कि भावांतर योजना में सोयाबीन की 1 क्विंटल की खरीदी पर 1300 रुपए का अंतर आता है, जिसका पैसा सीएम मोहन ट्रांसफर करेंगे.

सोयाबीन पर लाभ

5/7
सोयाबीन पर लाभ

सोयाबीन का पहला मॉडल भाव 4,036 रुपए रहा था. इस योजना का लाभ यह है कि अगर तय कीमत से सोयाबीन कम पर बिकता है तो सरकार बचा हुआ पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर करेगी.

ये फसलें भी शामिल

6/7
ये फसलें भी शामिल

भावातंर योजना में किसानों को सोयाबीन के साथ-साथ उड़द, मूंग और अन्य अधिसूचित फसलों को भी शामिल किया गया है, इसका फायदा भी मध्य प्रदेश के किसानों को आने वाले समय में मिलेगा.

देवास दौरा

7/7
देवास दौरा

सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को देवास जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां से वह 300 करोड़ रुपए की सोयाबीन की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करने वाले हैं, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा.