Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट से अब ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट हो रही है. छत्तीसगढ़ के तापमान में अगले 4 दिनों तक 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी अब ठंड का असर पूरी तरह से खत्म हो चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक फिलहाल प्रदेश में इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिल सकता है. अंबिकापुर जिले में तापमान 13 डिग्री तक चला गया, जबकि सभी जिलों में अब तापमान 30 डिग्री के नीचे बना हुआ है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में रात के वक्त में भी अच्छी खासी ठंड होना शुरू हो गई है.
)
छत्तीसगढ़ में भी ठंड का दौर शुरू हो गया है, तापमान में हो रही गिरावट से अब शहरों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी अच्छी ठंड हो रही है. मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में ठंड तेज होने की संभावना जताई है.
)
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर की तरफ से आ रही हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ा है. तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.
)
रात में तापमान तेजी से नीचे जाना शुरू हो गया है, आज रात को करीब 20-21 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिससे सुबह और देर रात को ठंड महसूस होगी. ऐसे में अब गर्म कपड़ों की भी रात में जरूरत पड़नी शुरू हो गई है.
)
पहाड़ी राज्यों में शुरू हुई बर्फबारी का असर भी छत्तीसगढ़ के मौसम में दिख रहा है. उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा. इस प्रकार हवा का असर तापमान से अधिक महसूस हो सकता है.
)
छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है, यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है, जहां रात में अच्छी खासी ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है. रायपुर में भी तापमान 31 डिग्री के पास बना हुआ है.
)
हालांकि अभी रात और सुबह के वक्त ही सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिल रही है, मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा.
)
मौसम विभाग ने बताया कि इस बार सर्दी जल्दी आनी शुरू हो गई है, ऐसे में नवंबर के महीने में भी कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा, क्योंकि ठंड का असर अब तेजी से बढ़ता जा रहा है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़