Gehu Kharidi In MP: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है. इससे पहले सीएम मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन को लेकर एमपी के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं. जिसमें कहा गया है कि गेहूं खरीदी के दौरान किसान भाइयों को किसी तरह की परेशानियां नहीं होनी चाहिए. ऐसे में गेहूं खरीदी के लिए मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं. क्योंकि गेहूं खरीदी की मॉनिटरिंग सीएमओ से सीधी की जाएगी. यही वजह है कि खरीदी केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी बना दिए गए हैं. सीएम मोहन यादव ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी गेहूं खरीदी को लेकर निर्देशित कर दिया है. मध्य प्रदेश के चार संभाग भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम के जिलों में 9 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो गई है.
)
मध्य प्रदेश में गुरुवार से गेहूं खरीदी की शुरुआत हो रही है. खास बात यह है कि इस बार गेहूं खरीदी की मॉनिटरिंग सीधी सीएम निवास में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी. खाद्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी गेहूं खरीदी से जुड़े निर्देश दिए गए हैं.
)
गेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश में सबसे पहले छोटे किसानों को मिलेगी प्राथमिकता दी जाएगी. यानि छोटे किसानों से गेहूं खरीदी पहले होगी. जिसमें 2 से 5 एकड़ तक के किसान शामिल रहेंगे. सबसे पहले गेहूं खरीदी छोटे किसानों से ही की जाएगी.
)
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए इस बार 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया है. जिनका पंजीयन सफल हो चुका है. वह गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग का काम पूरा कर सकते हैं. स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 7 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है.
)
मध्य प्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य इस बार 2,625 रुपए प्रति क्विंटल रुपए तक होगा. सीएम मोहन यादव ने कहा कि 2650 रुपए तक गेहूं का समर्थन मूल्य करना बड़ी चुनौती थी. लेकिन हम इसे 2700 रुपए तक लेकर जाने की तैयारी में है.
)
इस बार मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए खरीद केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं. इसके अलावा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं. जहां मुख्यमंत्री कार्यालयसे ही गेहूं खरीदी की पूरी निगरानी की जाएगी. किसानों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराना जरुरी है.
)
किसानों को इस बार ऑनलाइन माध्यम से भी पूरी जानकारी गेहूं खरीदी के बारे में बताई जा रही है. MP e-Uparjan पोर्टल पर किसानों को पूरी जानकारी दी जाएगी. यहां किसानों को गेहूं खरीदी से जुड़ा सभी अपडेट मिलेगा. गेहूं खरीदी से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेड की जा रही है.
)
सीएम मोहन यादव ने गेहूं खरीदी को लेकर एमपी के सभी 55 जिलों में कलेक्टरों को निर्देशित किया है. जिसमें खरीदी केंद्रों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कलेक्टरों से कहा कि खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनी रहनी चाहिए.
ट्रेन्डिंग फोटोज़