Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2992166
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosGold Silver Price: सोने-चांदी दामों में हुआ कितना बदलाव, जानिए ताजा भाव
photoDetails1mpcg

Gold Silver Price: सोने-चांदी दामों में हुआ कितना बदलाव, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के दामों में शुक्रवार को भी इजाफा देखने को मिला है, आज भी सोने और चांदी के दाम महंगे हुए हैं. सोने के दामों में 2 दिनों से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, तो चांदी के दामों में भी अब हल्की बढ़ोत्तरी दिख रही है. मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में भी सोने-चांदी के दामों की कीमत लागू हो गई है. शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, सोने-चांदी के ज्वेलरी की खरीददारी जमकर होती है, इस बार भी सोने-चांदी का अच्छा व्यापार शादियों के सीजन में होने की उम्मीद की जा रही है. जबकि चांदी के दामों में भी अब फिर से इजाफा हो रहा है, क्योंकि चांदी लगातार चढ़ रही है. सोने और चांदी के दामों में शादियों के सीजन में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक सोने-चांदी के दामों में आगे भी इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.  

सोना-चांदी महंगा

1/7
सोना-चांदी महंगा

सोने-चांदी के दाम फिर से महंगे हुए हैं, लगातार दो दिनों से सोने और चांदी के दामों में इजाफा दिख रहा है. वहीं चांदी के दामों ने भी फिर से सराफा बाजार में रफ्तार पकड़ ली है, क्योंकि दामों में लगातार इजाफा हो रहा है.

7 नवंबर के दाम

2/7
7 नवंबर के दाम

सोने के दामों में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी दिखी है, Bankbazaar.com के मुताबिक 7 नवंबर को सोने का दम महंगे हुए हैं. 22 कैरेट सोने में 1 ग्राम की कीमत आज 11,235 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 11,225 रुपए थी, यानि दामों में 10 रुपए का इजाफा हुआ है.

22 कैरेट के रेट

3/7
22 कैरेट के रेट

22 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत आज 89,880 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 89,800 रुपए थी, यानि दामों में 80 रुपए का इजाफा हुआ है. इसी तरह 22 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,12,350 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 1,12,250 रुपए थी, यानि दामों में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है.

24 कैरेट की कीमत

4/7
24 कैरेट की कीमत

24 कैरेट के दामों में भी इजाफा हुआ है, 24 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत 11,797 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 11,786 रुपए थी, यानि दामों में 11 रुपए बढ़े हैं. 24 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 94,376 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 94,288 रुपए है, दामों में 88 रुपए बढ़े हैं, इसी तरह 10 ग्राम की कीमत 1,17,970 रुपए है, कल यह कीमत 1,17,860 रुपए थी, यानि दामों में 110 रुपए का इजाफा हुआ है.

चांदी भी महंगी

5/7
चांदी भी महंगी

चांदी के दाम भी लगातार महंगे हो रहे हैं, पिछले तीन दिनों से चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है, सराफा बाजार में 1 ग्राम चांदी की कीमत आज 165 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 164 रुपए थी, यानि दामों में 1 रुपए बढ़ा है.

चांदी के रेट बढ़े

6/7
चांदी के रेट बढ़े

अगर आप सराफा बाजारों में 1 किलो चांदी की कीमत की बात करें तो आज इसके लिए 1,65,000 रुपए लगेंगे, जबकि कल यह 1,64,000 रुपए थी यानि दामों में 1000 रुपए का इजाफा हुआ है.

शादियों का सीजन

7/7
शादियों का सीजन

शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में सोने-चांदी के दामों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है. सोने के दामों में दो दिनों से उछाल जारी है तो चांदी के दामों में भी तीन दिनों से इजाफा हो रहा है.