Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में 12 नवंबर को फिर से बदलाव देखने को मिला है, सोने के दामों आज जहां गिरावट देखने को मिली है, तो वहीं चांदी के दामों में तेजी जारी है. बुधवार को भी चांदी के दामों में इजाफा देखा गया है, चांदी के दामों ने भी सराफा बाजारों में रफ्तार पकड़ ली है, आज चांदी के दाम 3000 रुपए तक फिर से चढ़ गए हैं, वहीं सोने के दामों में गिरावट दिखी है, सोने के दाम 700 रुपए तक कम हो गए हैं, सोने-चांदी के दामों में फिलहाल उतार चढ़ाव का दौर जारी है. शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सोने और चांदी की जमकर खरीददारी इस सीजन में होती है. जिसका असर देखा जा रहा है. सोने की कीमतों में आज मामूली अंतर से गिरावट दिखी है तो चांदी कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई है.
)
सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, सोना बुदवार को सस्ता हो गया है, तो चादी के दामों में तेजी देखी गई है और चांदी आज महंगी हुई है. सराफा बाजारों में ताजा कीमतें लागू हो गई हैं.
)
12 नवंबर के सोने के दामों की बात की जाए तो 22 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत आज 11,555 रुपए है, कल यह कीमत 11,625 रुपए थी, यानि दामों में 70 रुपए की कमी आज bankbazaar.com के मुताबिक देखी गई है.
)
सोने के दामों में तीन दिन हुए इजाफे के बाद आज कमी देखने को मिली है. 22 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत आज 92,440 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 93,000 रुपए थी, यानि दामों में 560 रुपए कम हुए हैं. जबकि 10 ग्राम की कीमत आज 1,15,550 रुपए है, कल यह कीमत 1,16,250 रुपए थी, यानि दामों में 700 रुपए कम हुए हैं.
)
24 कैरेट सोने के दामों की बात की जाए तो आज 1 ग्राम की कीमत 12,133 रुपए है, कल यह कीमत 12,206 रुपए थी, यानि दामों में 73 रुपए की कमी हुई है, जबकि 8 ग्राम की कीमत आज 97,064 रुपए है, कल यह कीमत 97,648 रुपए थी, यानि दामों में 584 रुपए कम हुए हैं. इसी तरह 10 ग्राम की कीमत 1,21,330 रुपए है, कल यह कीमत 1,22,060 रुपए थी, यानि दामों में 730 रुपए कम हुए हैं.
)
चांदी के दाम लगातार महंगे होते जा रहे हैं, सराफा बाजारों में चांदी के दामों में लगातार पांचवें दिन अच्छी तेजी देखने को मिली है. चांदी के दामों की बात की जाए तो आज सराफा बाजार में 1 ग्राम चांदी की कीमत 173 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 170 रुपए थी, यानि दामों में 3 रुपए बढ़े हैं.
)
वहीं अगर आप किलो के हिसाब से चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी की कीमत सराफा बाजारों में 1,73,000 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 1,70,000 रुपए थी, यानि दामों में 3000 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है.
)
सोने-चांदी के दामों में फिलहाल उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, सोना जहां आज सस्ता हो गया है तो चांदी के दाम में लगातार पांचवें दिन महंगे हुए हैं. फिलहाल शादियों के सीजन में उतार-चढ़ाव का दौर दिख रहा है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़