MP Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में फिलहाल पंख लग गए है. सराफा बाजार खुलते ही हर दिन गोल्ड और सिल्वर की कीमतें रिकॉर्ड बना रही हैं. 3 मार्च के दिन सराफा बाजार में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर पर उछाल आया है, जबकि चांदी के दामों में भी बदलाव देखा गया है. मध्य प्रदेश में मंगलवार के दिन सराफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की नई कीमतें लागू हुई हैं. जिसमें सोना महंगा हो गया है. मध्य प्रदेश के सभी सराफा बाजार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में सोने और चांदी की ताजा कीमतें लागू हो चुकी हैं. चांदी के दाम 315000 रुपए तक जा चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों में चांदी की कीमत और बढ़ सकती है.
)
सोना और चांदी फिलहाल लगातार महंगा हो रहा है. मंगलवार के दिन भी सराफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई है. सोने की कीमतों में फिलहाल सबसे ज्यादा उछाल देखा जा रहा है. सोना लगातार चार दिनों से महंगा हो रहा है.
)
सोने के दामों की बात की जाए तो 3 मार्च के दिन दामों में जबरदस्त इजाफा हुआ है. bankbazaar.com के हिसाब से मंगलवार को 22 कैरेट सोने में 1 ग्राम की कीमत 15,635 रुपए है, सोमवार के दिन यह कीमत 15,615 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 20 रुपए का इजाफा हुआ है.
)
सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है. पिछले तीन दिनों में दाम तेजी से बढ़े हैं. 22 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 1,25,080 रुपए है, कल यह कीमत 1,24,920 रुपए थी. यानि दामों में 160 रुपए का इजाफा हुआ है. इसी तरह से 22 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,56,350 रुपए है, कल यह कीमत 1,56,150 रुपए थी. यानि दामों में 200 रुपए का इजाफा हुआ है.
)
सोने के दामों में 24 कैरेट के रेट की बात की जाए तो 1 ग्राम की कीमत 16,417 रुपए है. जबकि कल की कीमत 16,396 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 21 रुपए का इजाफा हुआ है. इसी तरह से 24 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 1,31,336 रुपए है, मंगलवार को यह कीमत 1,31,168 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 168 रुपए का इजाफा हुआ है. वहीं 24 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,64,170 रुपए है. कल यह कीमत 1,63,960 रुपए थी. यानि दामों में 210 रुपए का इजाफा हुआ है.
)
चांदी के दामों में भी मार्च की शुरुआत से ही लगातार बदलाव दिख रहा है. सराफा बाजारों में फिलहाल चांदी के दामों में 1 ग्राम की कीमत 315 रुपए है. कल भी यही कीमत सराफा बाजारों में लागू थी. लेकिन चांदी तीन दिनों में तेज हुई है.
)
मंगलवार के दिन सराफा बाजार खुलते ही चांदी में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा. 3 मार्च के दिन 1 किलो चांदी की कीमत 315000 रुपए है. चांदी के दामों में लगातार बदलाव दिख रहा है. सराफा बाजार में कीमत बढ़ी है. चांदी के दाम आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं.
)
सोने और चांदी कीमतों में फिलहाल दो तरह का असर दिख रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजराइल जंग का असर गोल्ड सिल्वर पर है. वहीं दूसरी तरफ शादियों का सीजन होने की वजह से भी सोने और चांदी कीमतों में बदलाव दिख रहा है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़