Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3170515
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosGold Silver Rate: सोने-चांदी के दामों में उछाल, सिल्वर 10000 महंगा, 8 अप्रैल के दाम
photoDetails1mpcg

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दामों में उछाल, सिल्वर 10000 महंगा, 8 अप्रैल के दाम

Gold Silver Rate: सोने और चांदी के दामों में 8 अप्रैल के दिन बड़ा उछाल देखने को मिला है. सराफा बाजार खुलते ही सोना और चांदी महंगा हुआ है. चांदी में सीधे-सीधे 10000 रुपए का उछाल आया है. गोल्ड की कीमतों में भी आज सराफा बाजारों में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे उतार-चढ़ावों का असर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में पर भी साफ दिख रहा है. इसलिए सोना और चांदी के दाम हर दिन बदल रहे हैं. सोने और चांदी में सराफा बाजार में ताजा भाव लागू हो गए हैं. जहां गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है. सोने और चांदी के दामों में पिछले तीन दिनों में यह सबसे बड़ा इजाफा देखने को मिला है. 

सोना-चांदी महंगा

1/7
सोना-चांदी महंगा

सोना और चांदी बुधवार के दिन महंगा हो गया है. सराफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दामों में एकदम से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. जहां गोल्ड की कीमतों में भी अच्छा उछाल आया है. जबकि सिल्वर कीमतों ने भी रफ्तार पकड़ ली है.

8 अप्रैल के दाम

2/7
8 अप्रैल के दाम

गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो 8 अप्रैल के दिन Bankbazaar.com के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,150 रुपए है. एक दिन पहले की यह कीमत 13,785 रुपए थी. यानि दामों आज के दिन 365 रुपए का उछाल देखने को मिला है. गोल्ड की कीमतों में तीन दिनों में सबसे ज्यादा उछाल दिखा है. 

22 कैरेट के दाम

3/7
22 कैरेट के दाम

सोने में अगर 22 कैरेट के दामों की बात की जाए तो 8 ग्राम की कीमत 1,13,200 रुपए है. मंगलवार के दिन की कीमत 1,10,280 रुपए थी. यानि दामों में 2,920 रुपए का इजाफा हुआ है. इसी तरह से 22 कैरेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,500 रुपए है. एक दिन पहले के दाम 1,37,850 रुपए थे. यानि दामों में आज के दिन 3,650 रुपए का इजाफा हुआ है.

24 कैरेट के दाम

4/7
24 कैरेट के दाम

सोने की कीमतों में अगर 24 कैरेट के दामों की बात की जाए तो 1 ग्राम की कीमत 14,858 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 14,474 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 384 रुपए बढ़े हैं. इसी तरह से 8 ग्राम की कीमत 1,18,864 रुपए है. कल के दाम 1,15,792 रुपए है. दामों में 3,072 रुपए की बढ़े हैं. वहीं 24 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,48,580 रुपए है. कल के दाम 1,44,740 रुपए है. जहां 3,840 रुपए का इजाफा हुआ है.

चांदी महंगी

5/7
चांदी महंगी

चांदी के दामों में भी 8 अप्रैल के दिन सराफा बाजार खुलते ही बंपर इजाफा देखने को मिला है. 1 ग्राम चांदी की कीमत मार्केट में बुधवार के दिन 265 रुपए है. जबकि एक दिन पहले यह कीमत 255 रुपए थी. यानि दामों में 55 रुपए का इजाफा हुआ है.

चांदी में उछाल

6/7
चांदी में उछाल

चांदी के दामों में अचानक से बढ़ा उछाल देखने को मिला है. सराफा बाजारों में 1 किलों चांदी की कीमत 2,65,000 रुपए है. जबकि एक दिन पहले की कीमत 2,55,000 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 10,000 रुपए का इजाफा हुआ है.

गोल्ड सिल्वर में उछाल

7/7
गोल्ड सिल्वर में उछाल

गोल्ड सिल्वर की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से बदलाव दिख रहा था. लेकिन सराफा बाजारों में 8 अप्रैल के दिन एक दम से बड़ा उछाल दिखा है. जहां गोल्ड की कीमतें भी महंगी हो गई हैं. जबकि चांदी के दामों में भी अच्छा उछाल आया है.