Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3128028
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotos500 करोड़ से संवर रहा MP का यह रेलवे स्टेशन, विश्वस्तरीय सुविधाओं से होगा लैस
photoDetails1mpcg

500 करोड़ से संवर रहा MP का यह रेलवे स्टेशन, विश्वस्तरीय सुविधाओं से होगा लैस

Gwalior Railway Station: अमृत भारत योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है. जिसमें मध्य प्रदेश के भी कई प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी इस योजना का असर दिख रहा है. क्योंकि 500 करोड़ रुपए की लागत से इस जंक्शन को शानदार स्टेशन का रूप दिया जा रहा है. जहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का आनंद मिलने वाला है. इस स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारा जा रहा है. ऐसे में ग्वालियर रेलवे स्टेशन आने वाले समय में आधुनिक और सुरक्षित रुप में नजर आएगा. इस स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है, जहां कई सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है.

ग्वालियर रेलवे स्टेशन

1/7
ग्वालियर रेलवे स्टेशन

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास काम तेजी से चल रहा है. इस स्टेशन को पूरी तरह से हाईटेक बनाया जा रहा है. ऐसे में आने वाले समय में इस स्टेशन का नया स्वरूप अब दिखने वाला है. जहां स्टेशन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का आनंद मिलेगा.

500 करोड़ की लागत

2/7
500 करोड़ की लागत

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प 500 करोड़ रुपए की लगात से किया जा रहा है. जिसमें कई विश्वस्तरीय सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है. इस स्टेशन पर आधुनिक वेटिंग रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट और फूड कोर्ट के साथ-साथ एक रूफ प्लाजा भी बनाया जा रहा है.

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित

3/7
एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित

एयरपोर्ट की तर्ज पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है. जिसमें फ्लेटफॉर्म पर आधुनिक सीटें, बच्चों के खेलने के लिए एरिया के साथ-साथ यहां कई सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है. यहां दुकानों को भी विकसित किया जा रहा है.

प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ेगी

4/7
प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ेगी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या भी 6 हो जाएगी. यहां पर करीब 24 घंटे में 1.5 लाख यात्रियों का भार उठाने की क्षमता विकसित की जा रही है. ताकि ट्रेनों के आने के दौरान यात्रियों की संख्या को संभाला जा सके.

ग्वालियर स्टेशन पर सुरक्षा

5/7
ग्वालियर स्टेशन पर सुरक्षा

वहीं ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ग्रीन बिल्डिंग तैयार हो रही है, जहां सुरक्षा और तकनीक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे, अत्याधुनिक स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

लिफ्ट-एस्केलेटर

6/7
लिफ्ट-एस्केलेटर

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत 19 लिफ्ट और 23 एस्केलेटर बनाए जा रहे हैं. वहीं ग्वालियर रेलवे स्टेशन को शहर के प्रसिद्ध किले की तरह तैयार किया जा रहा है. जिसे प्रमुख टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है.

ग्वालियर स्टेशन की लाइन

7/7
ग्वालियर स्टेशन की लाइन

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की डेडलाइन जून 2026 तक पूरी की जानी है. इसका काम 2024 तक पूरा करने की तैयारी थी. लेकिन, अप्रैल 2026 से जून 2026 के बीच में इसका काम पूरा होने की तैयारी है.