MP Weather: मध्य प्रदेश में बुधवार के दिन दोपहर में अचानक से मौसम बदल गया और कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. एमपी के पांच जिलों में अच्छी बारिश हुई है. जबकि कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाएं चली. ऐसे में आंधी तूफान के बाद पूरा मौसम बदल गया. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है.
)
एमपी में बुधवार के दिन दोपहर के बाद मौसम में अचानक से तब्दीली आ गई और तेज बारिश शुरू हो गई. कई जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है.
)
मौसम विभाग के मुताबिक धार, धार के पीथमपुर, झाबुआ, दतिया और शिवपुरी जिले में तेज बारिश हुई है. मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई है.
)
रतलाम जिले में दोपहर के बाद धूल भरी हवाएं चलना शुरू हो गई. जिसके बाद यहां बारिश की भी स्थिति बन रही है. मौसम विभाग के मुताबिक भिंड और श्योपुर में जिले में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.
)
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी बन रही है. दतिया, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, चित्रकूट और रीवा जिलों में भी हल्की गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.
)
मध्य प्रदेश में फिलहाल तीन चक्रवात सिस्टम एक्टिव हैं. ऐसे में अगले कुछ घंटों तक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार धूल भरी हवाएं चल सकती है. बुधवार के दिन दोपहर के बाद भोपाल में भी बादल छा गए थे.
)
मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 अप्रैल के दिन ग्वालियर-चंबल संभा, सागर संभाग और रीवा संभाग में भी बारिश का सिस्टम बन रहा है. एमपी के 18 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.
)
एमपी में अप्रैल महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. प्रदेश में नया चक्रवात सिस्टम एक्टिव होने की वजह कई जिलों में ओलावृष्टि तक होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़